एक्सप्लोरर

UP Election 2022: JP Nadda ने सपा प्रमुख AKhilesh Yadav पर साधा निशान, देश के विभाजन और जिन्ना को लेकर कही यह बात

UP Assembly Election 2022: जे.पी. नड्डा ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भी उन्हें भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की याद आती है.

UP Assembly Election 2022 JP Nadda Akhilesh Yadav: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की जिन्ना वाली टिप्पणी पर परोक्ष रूप से चुटकी ली. हालांकि नड्डा ने मोहम्मद अली जिन्ना का नाम नहीं लिया. 'प्रभावी मतदाता संवाद' को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, "ऐसा क्यों है कि अखिलेश यादव को आज भारत के विभाजन के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की याद आती है, आखिर क्यों उन्हें सरदार वल्लभभाई पटेल की याद नहीं आती हैं, जिन्होंने देश को एकजुट किया." 

अखिलेश ने पिछले साल 31 अक्टूबर को हरदोई में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल और मुहम्मद अली जिन्ना की बराबरी की थी. उन्होंने कहा था, "सरदार पटेल, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और (मुहम्मद अली) जिन्ना ने एक ही संस्थान में पढ़ाई की और बैरिस्टर बने. उन्होंने (भारत को) आजादी दिलाने में मदद की और कभी किसी संघर्ष से पीछे नहीं हटे." 

समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए नड्डा ने दावा किया, 'सपा के घोषणापत्र में भू-माफिया, बालू माफिया, अपहरण माफिया और उद्योग माफिया हैं,उनकी सरकार में महिलाएं असुरक्षित थीं, कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब थी. आज माफिया या तो आत्मसर्मपण कर रहे हैं या जेल जा रहे हैं, या उत्तर प्रदेश छोड़ रहे हैं. सपा के उम्मीदवार या तो जेल में हैं या जमानत पर हैं." 

UP Election 2022: अखिलेश यादव का वार- तमंचावादी बोलने वालों को देना चाहिए जवाब, किसके साथ 3 घंटे सीएम योगी ने जेल में पी चाय

नड्डा ने शुक्रवार को विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा और भाजपा की केंद्र व राज्‍य सरकार की उपलब्धियां गिनाई. नड्डा ने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी काम के आधार पर वोट मांगने कभी नहीं आई, वह तो हर बार चुनाव में नए वादे करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही आगे बढ़ी है.' 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या समाजवादी पार्टी 2017 में काम के आधार पर वोट मांगने आई. उन्होंने कहा कि 'हर बार सपा चुनाव के वक्त नए-नए वादे करके आती है और बाद में आगे बढ़ जाती है परंतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिखाया है कि अब पार्टी रिपोर्ट कार्ड के आधार पर ही आगे बढ़ेगी और भाजपा ने जो कहा है वह करके भी दिखाया है.' 

उन्होंने मतदाताओं से कहा, ‘‘आप चुनाव में वोट देने जा रहे हैं तो आपके पास चुनने का आधार क्या है, तो एक बार तौल कर देखिए कि किसने क्या कहा था और वह पूरा हुआ या नहीं हुआ.’’ नड्डा ने दावा किया कि भाजपा ने जो कहा उसे पूरा किया. उन्होंने किसानों की चर्चा करते हुए कहा, ‘‘अभी पिछले दिनों किसानों के कई नेता बन गए और उन्होंने अपने को नेता कहलवाया, इससे किसानों की हालत खराब होती रही.’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘जो काम किसानों के लिए नरेंद्र मोदी ने किया वह अभी तक किसी ने नहीं किया है. 2014 से पहले 22 हजार करोड़ रुपये का कृषि बजट होता था लेकिन अब यह बजट एक लाख 23 हजार करोड़ रुपये का होता है. यह बजट बताता है कि किसानों के लिए समर्पण किसका है. किसानों की लागत का डेढ़ गुना मूल्य देने का काम भी प्रधानमंत्री ने किया है.’’ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget