एक्सप्लोरर

UP Election 2022: लखनऊ में विरोधियों के खिलाफ मायावती का 'हल्ला बोल', बताया BSP को वोट देना क्यों है जरूरी

Mayawati Election Rally: लखनऊ के समृति उपवन में मंच से मायावती ने लोगों को बताया कि सूबे में क्यों बीएसपी की सरकार जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव मे फिर बीएसपी की सरकार बनाना जरूरी है.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के लिए दो चरणों की वोटिंग हो चुकी है. राजनीतिक पार्टियां अब बाकी बचे पांच चरणों की तैयारियों में जुट गई हैं. इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती (Mayawati) ने बुधवार को राजधानी लखनऊ (Lucknow) में चुनावी रैली (Election Rally) को संबोधित किया. उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधा और लोगों से बीएसपी को वोट देने की अपील की. 

लखनऊ के समृति उपवन में मंच से मायावती ने लोगों को बताया कि सूबे में क्यों बीएसपी की सरकार जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव मे फिर बीएसपी की सरकार बनाना जरूरी है. आप अपना वोट कांग्रेस, बीजेपी, सपा किसी और को न दें, सिर्फ बीएसपी को दें. उन्होंने कहा कि गलत नीतियों की वजह से कांग्रेस केंद्र और कई राज्यों से सत्ता से बाहर है. कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित नहीं किया. कांशीराम के देहांत के समय कांग्रेस की किसी सरकार ने अवकाश घोषित नहीं किया. कांग्रेस दलित पिछड़ों के वोट के लिए नाटकबाजी करती है. मायावती ने आगे कहा कि कांग्रेस की सच्चाई तो ये है कि अच्छे दिनों में इस वर्ग का विकास नहीं याद आता है. 

सपा-बीजेपी पर भी साधा निशाना 

मायावती ने कांग्रेस के बाद सपा और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सपा और बीजेपी की सरकारों में भी यूपी के लोग दुखी रहे. सपा के समय माफियाओं का राज रहा.  

बसपा प्रमुख ने कहा कि अखिलेश यादव की सपा सरकार ने आरक्षण खत्म कर दिया था. संसद में सपा ने पदोन्नति में आरक्षण को पास नहीं होने दिया था. शहरों जिलों के नाम बदलने का काम सपा ने किया. ऐसी सपा को किसी भी कीमत पर वोट नहीं देना है.  

मायावती ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उसकी मानसिकता जातिवादी है. बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना होगा. उन्होंने कहा कि दलितों पिछड़ों को अब आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा, क्योंकि ज्यादातर काम प्राइवेट कराया जा रहा क्योंकि वहां आरक्षण नहीं है. 

उन्होंने कहा कि बीएसपी चुनाव में विरोधियों की तरह घोषणापत्र नहीं जारी करती है. बीएसपी कहने में कम करने में ज्यादा विश्वास रखती है. मायावती ने कहा कि मेरी सरकार बनी तो लखनऊ की सूरत बदल गई. 

ये भी पढ़ें- UP Election: 'किसानों पर जीप चढ़ाने वालों की जमानत कराने वालों की जनता जमानत जब्त कराएगी', औरैया में BJP पर Akhilesh Yadav का करारा हमला

PM Modi का वार, बोले- Congress अगर ओरिजनल है तो AAP उसकी फोटो कॉपी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget