एक्सप्लोरर

PM Modi का वार- Congress अगर ओरिजनल है तो AAP उसकी फोटो कॉपी, बताया 'पार्टनर इन क्राइम'

Punjab Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पंजाब की रैली में कहा कि सच्चाई ये है कि कांग्रेस अगर ओरिजनल है, दूसरी पार्टी उसकी फोटो कॉपी है.

PM Modi Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से चार दिनों पहले आज पठानकोट में रैली की. इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) पर जमकर बरसे. साथ ही उन्होंने एनडीए के पक्ष में वोट करने की अपील की. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि कांग्रेस अगर ओरिजनल है, दूसरी पार्टी उसकी फोटो कॉपी है.

उन्होंने कहा, ''एक ने पंजाब को लूटा और दूसरी दिल्ली में एक के बाद एक घोटाले कर रही है. ये दोनों एक ही थाली के चट्टे-बट्टे होने के बावजूद अब ये दोनों पार्टियां मिलकर नूरा-कुश्ती कर रहे हैं. सच्चाई ये है कि कांग्रेस अगर ओरिजनल है, दूसरी पार्टी उसकी फोटो कॉपी है.''

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा, ''कांग्रेस की करतूतों का साथ देने के लिए अब उन्हें ‘पार्टनर- इन- क्राइम’ भी मिल गया है. एक ने पंजाब के युवाओं को नशे के जाल में धकेला, दूसरी पार्टी दिल्ली के युवाओं को शराब का लती बना रही है. एक ने पंजाब को लूटा, दूसरी दिल्ली में एक के बाद एक घोटाले कर रही है.'' 

पीएम ने कहा कि पठानकोट (Pathankot) की ये धरती वीरों की धरती है. यहां घर-घर से नौजवान देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर सेवा दे रहे हैं. इसी धरती से गुरुओं ने सिख धर्म को भी विस्तार दिया. लेकिन सरकार अगर संस्कारों के खिलाफ चलने वालों की हो तो वो विरासत और पहचान, दोनों को मिटाने के लिए लग जाती है. कांग्रेस ने पंजाब और देश की शान के खिलाफ क्या-क्या कु-कृत्य नहीं किए.

उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले (Pulwama Attack) की बरसी पर भी कांग्रेस के लोग अपनी पाप-लीला को बंद नहीं कर पाए. वो हमारी सेना की बहादुरी का फिर से सबूत मांग रहे हैं. मैं वीर जवानों और पूर्व सैनिकों का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देकर कांग्रेस के मुंह पर ताला लगा दिया है.

प्रधानमंत्री (PM Modi) ने कहा कि हम पंजाब को पंजाबियत की नजर से देखते हैं, हमारे विरोधी पंजाब को सियासत के चश्मे से देखते हैं. इसलिए, हमें करतारपुर साहिब कॉरिडॉर के विकास का सौभाग्य मिला. 

उन्होंने कहा कि जब देश का विभाजन हुआ तब कांग्रेस के लोगों को इतनी समझ नहीं आई कि सीमा से 6 किमी दूर स्थित गुरुनानक देव जी की तपोभूमि को भारत में रखा जाए. इन्हें तीन-तीन मौके मिले लेकिन इन्होंने वो सब मौके गंवा दिए.

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि पंजाब के किसानों की फसल की MSP पर रिकॉर्ड खरीद हो रही है. जितना पैसा भाजपा सरकार ने सीधे पंजाब के किसानों के बैंक खातों में भेजा है, वो पहले कभी नहीं हुआ. उन्होंने आगे कहा इस 20 फरवरी को बीजेपी को, NDA को मौका अवश्य दीजिएगा. इस बार पंजाब के सपनों को मौका दीजिए, नवा पंजाब को मौका दीजिए.

Russia-Ukraine conflict: यूक्रेन में जारी तनाव के बीच भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, फ्लाइट्स को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?

वीडियोज

Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री की चेतावनी
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
'भौंडापन करना है तो...', Gen-Z पर विवादित बयान देने के बाद बोलीं कंगना रनौत
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget