एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: बीजेपी प्रत्याशी ने बसपा उम्मीदवार पर लगाया फर्जी वोटिंग कराने का आरोप, कहा- फिर हो इन बूथों पर मतदान

UP Election 2022: दूसरे चरण में बदायूं की सहसवान विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने फर्जी मतदान की शिकायत की है. इस सीट पर 14 फरवरी को वोट डाले गए थे.

UP Election: उत्तर प्रदेश में रविवार को तीसरे चरण के लिए वोट डाले जाएंगे. लेकिन दूसरे चरण में बदायूं की सहसवान विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी ने फर्जी मतदान की शिकायत की है. इस सीट पर 14 फरवरी को वोट डाले गए थे. बीजेपी प्रत्याशी डीके भारद्वाज ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत में कहा कि हजारों फर्जी आधार कार्ड्स से मतदान किया गया है. उन्होंने बसपा प्रत्याशी पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया और 65 प्रतिशत से ज्यादा मतदान वाले बूथों पर फिर से मतदान कराने की मांग की है. 

वहीं उत्तर प्रदेश के शामली जिले में अधिकारियों ने कैराना विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी के दौरान कथित लापरवाही के लिए एक क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है और एक पुलिस कांस्टेबल और एक होमगार्ड कर्मी को निलंबित कर दिया है.

पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने कहा कि 10 फरवरी को कैराना में मतदान के बाद क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट के वाहन में एक अतिरिक्त ईवीएम मशीन मिली थी. उन्होंने कहा कि ईवीएम मशीन को एक वाहन में बाहर लावारिस छोड़ दिया गया था और पुलिस कांस्टेबल व होमगार्ड कर्मी भी वहां मौजूद नहीं थे.

अधिकारियों के मुताबिक जिला अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर मजिस्ट्रेट के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश की है और पुलिसकर्मी और होमगार्ड कर्मी को निलंबित कर दिया गया है. समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नाहिद हसन की बहन इकरा हसन ने ईवीएम को एक वाहन में रखने की शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग की थी.

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों के 55 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.42 प्रतिशत मतदान हुआ था. जानकारी के मुताबिक सहारनपुर में 71.13 प्रतिशत, बिजनौर में 65.91, मुरादाबाद में 67.26, संभल में 62.87, रामपुर में 64.26, अमरोहा में 71.98, बदायूं में 59.24, बरेली में 61.67 और शाहजहांपुर में 59.34 प्रतिशत मतदान हुआ था. आयोग के अनुसार सभी नौ जिलों में औसतन 64.42 प्रतिशत मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ें- Punjab Elections: वोटिंग से एक दिन पहले मुश्किलों में घिरे Navjot Singh Sidhu, DSP ने दर्ज कराया मानहानि केस

यह भी पढ़ें- Watch: सिख समुदाय के प्रमुख लोगों से PM Modi की मुलाकात, नाश्ते के वक्त खुद प्लेट उठाकर दिए, बोले- इमरजेंसी में पगड़ी पहना करता था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget