एक्सप्लोरर

UP Assembly Election 2022: abp के 'घोषणापत्र' कार्यक्रम में अखिलेश यादव के तीखे बोल, कहा- योगी सरकार में आप कभी भी ठोक दिए जाओगे

Uttar Pradesh Election 2022 News: यूपी के कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि हम राज्य में अपनी सरकार आने पर लॉ एन्ड ऑर्डर पर बेहतरी से काम करेंगे.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है. यूपी में 10 फरवरी को पहले चरण का मतदान और सातवें चरण की वोटिंग 7 मार्च को होगी. वहीं वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. दूसरी तरफ सीट के एलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. इस बीच एबीपी न्यूज के कार्यक्रम घोषणापत्र में समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कई तीखे सवालों का जबाव दिया और योगी सरकार पर जमकर निशाना भी साधा. 

कार्यक्रम में अखिलेश से पूछ गया कि क्या आप अयोध्या जाकर दर्शन और दान-पुण्य करेंगे के सवाल का जवाब दिया. इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि हम दिखावे के लिए पूजा-पाठ नहीं करते. हम घर में किसको पूज रहे इसका दिखावा नहीं करते. अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे धर्म में दक्षिणा देने की बात है. जब राम मंदिर बन जाएगा तो मंदिर भी जाएंगे. भगवान राम के दर्शन भी करेंगे और दक्षिणा भी देंगे. अखिलेश यादव ने कहा कि मैं कहीं भी जाता हूं किसी भी जगह सिर झुकाता हूं तो इससे बीजेपी वालों को क्या परेशानी है.

उन्होंने यूपी के कानून व्यवस्था के सवाल पर कहा कि हम राज्य में अपनी सरकार आने पर लॉ एन्ड ऑर्डर पर बेहतरी से काम करेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य में सबसे पहले स्मार्ट पुलिसिंग का काम समाजवादी पार्टी ने ही किया था. साथ ही हमने लॉ एन्ड ऑर्डर पर स्ट्रक्चरल चेंज भी किया था. अखिलेश यादव ने कार्यक्रम के दौरान योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में ऐसा राज चल रहा है कि योगी सरकार में आप कभी भी ठोक दिए जाओगे. 

उन्होंने साल 2017 में फेल होन के कारण पर कहा कि हमने जो काम किया था वो हम लोगों को नहीं बता पाए. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी धर्म के नाम पर लोगों को धोखा देती है, इस बार हम बीजेपी वालों को धोखा दे रहे हैं. हम यूपी में सरकार आने पर 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे. ये चुनाव हम विकास की बात पर लड़ रहे हैं.

श्मशान बनाम कब्रिस्तान पर क्या बोले

श्मशान बनाम कब्रिस्तान के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब लोगों को दवाई की जरूरत थी सरकार दवाई नहीं दे पाई, जब लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत थी, सरकार ऑक्सीजन नहीं दे पाई. अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी सरकार आखिरी वक्त में लोगों को सपने दिखा रही है. जनता इनका रिपोर्ट कार्ड बना चुकी है. उद्घाटन और फ्री राशन के ये तोहफे दे रहे हैं. श्मशान और कब्रिस्तान के मुद्दे बीजेपी निकाल रही है. 

बीजेपी की रथयात्रा पर कसा तंज

300 यूनिट फ्री बिजली का वादा कैसे पूरा करेंगे. इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के विभाग जब घाटे के हैं तो डबल इंजन की सरकार क्या कर रही है. मुकाबला योगी से है या मोदी जी से के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये चुनाव प्रदेश की सरकार का है, केंद्र का नहीं. यूपी की जनता को बाबा मुख्यमंत्री को हराना है. अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी के बड़े नेता हार के डर के चलते यूपी आ रहे हैं. बीजेपी की रथयात्रा को अखिलेश यादव ने चाउमीन रथ बताया. उन्होंने कहा कि इनका दूल्हा कहां है. उन्होंने कहा कि साजवादी पार्टी का एक-एक रथ छह रथों पर भारी है. ममता बनर्जी को बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो राजनीतिक नेता है, चुनाव के बाद जरूरत होगी तो बुलाएंगे. 

पार्टी कहेगी तो चुनाव लड़ूंगा

कांग्रेस ने 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने का वादा किया है. कांग्रेस ने आपसे मुद्दा छीन लिया. इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि बेटियों, बहनों और महिलाओं के लिए घोषणापत्र में योजनाएं हैं. पार्टी तय करेगी चुनाव लड़ना है तो लड़ूंगा. चाचा शिवपाल को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जीतने वाले लोगों पर विचार करेंगे. उनकी पार्टी से गठबंधन हो चुका है.

गठबंधन पर ये बोले अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कई पार्टियों से गठबंधन हो चुका है. महानदल से गठबंधन हुआ है, आरएलडी से गठबंधन हुआ है. चाचा के दल से गठबंधन हुआ है. जिन दलों से गठबंधन हुआ है, उनसे सीटों पर बात हो चुकी है. हम किसी तरह सीटों पर भिड़ंत नहीं होने देंगे. सब गठबंधन के दल साथ रहेंगे. अखिलेश यादव की सरकार बनती है तो कोई डिप्टी सीएम होगा. इसकी गुंजाइश है पर ये चुनाव के बाद होगा. 

ये भी पढ़ें: 

 ABP C-Voter Survey: यूपी में कौन सी पार्टी बनाएगी सरकार, चौंकाने वाले हैं नए सर्वे के आंकड़े, बीजेपी-सपा में इतना है फासला

 UP Election 2022: नितिन गडकरी बोले- ये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है, यूपी को अमेरिका से...

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget