एक्सप्लोरर

नरेंद्र मोदी के रिटायरमेंट पर क्या नितिन गडकरी को मिल जाएगा BJP में प्रमोशन? केंद्रीय मंत्री का आया ये जवाब

Nitin Gadkari On Maharastra Election: केंद्रीय मंत्री से महाराष्ट्र चुनाव में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल पूछा गया. उनसे कहा गया कि क्या उन्हें महाराष्ट्र चुनाव में तरजीह नहीं दी जा रही है.

Union Minister Nitin Gadkari On PM Post: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में अपने खिलाफ चल रहे कई कयासों पर विराम लगाया है. उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद की लालसा नहीं रखते हैं और न ही वह इस रेस में हैं.

मुंबई में आयोजित इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में केंद्रीय मंत्री से पूछा गया कि अगर पीएम मोदी 75 के उम्र को पार करने के बाद प्रधानमंत्री का पद छोड़ देते हैं तो क्या आरएसएस की ओर से वह प्रधानमंत्री बनाए जा सकते हैं? जवाब में नितिन गडकरी ने कहा, "मैं रेस में नहीं हूं. मैं किसी लफड़े में नहीं रहता हूं. मैं चुपचाप अपना काम करता हूं. दूसरी बात ये कि आप मुझसे ये सवाल क्यों कर रहे हैं? आप आरएसएस से पूछिए, उनके सवाल मुझसे क्यों पूछ रहे हैं."

पीएम पोस्ट का ठुकराया था प्रस्ताव

गौरतलब है कि इसी साल गडकरी ने विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री बनने का प्रस्ताव भी ठुकरा दिया था. जब उनसे पूछा गया क्या वह विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री बनेंगे तो गडकरी ने जवाब में कहा कि यह उनकी विचारधारा से मेल नहीं खाता.

बीजेपी में साइडलाइन किए जा रहे हैं नितिन गडकरी?

केंद्रीय मंत्री से महाराष्ट्र चुनाव में उनकी भागीदारी को लेकर सवाल पूछा गया. उनसे कहा गया कि क्या उन्हें महाराष्ट्र चुनाव में तरजीह नहीं दी जा रही है, क्योंकि बीते दिनों वह पार्टी के कुछ कार्यक्रमों से दूर रहे थे.

इस पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "मैं जम्मू कश्मीर में पार्टी की सभाएं कर रहा था. हरियाणा में भी पार्टी की सभाओं में व्यस्त था. चूंकि मैं जम्मू कश्मीर में 4-4 सभाएं कर रहा था इसलिए मैं तब नागपुर में मौजूद नहीं रह सकता था. ये बात  मैं प्रदेश अध्यक्ष को बता दी थी. लेकिन इसके बावजूद ऐसे कयास और अफवाह सामने आते हैं."

ये भी पढ़ें:

'PMLA को जेल में डालने का हथियार न बनाएं', सुप्रीम कोर्ट की ED को फटकार, बताया क्या है जमानत का नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget