एक्सप्लोरर

उमा भारती का एलान- नहीं लड़ूंगी 2019 का लोकसभा चुनाव, 18 महीने करूंगी तीर्थयात्रा

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने एलान कर दिया है कि वो 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. उनकी मई से 18 माह तक तीर्थयात्रा पर जाने की योजना है. हालांकि उन्होंने कहा कि वो पांच मई तक पार्टी के लिए प्रचार जरूर करेंगी.

नई दिल्ली: बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने कहा कि उनकी मई से 18 महीने तक तीर्थयात्रा पर जाने की योजना है. उमा ने इन खबरों को खारिज कर दिया कि वो झांसी से नहीं बल्कि किसी सुरक्षित सीट से लड़ना चाहती हैं. उमा ने कहा कि उन्होंने 2016 में ही तय कर लिया था कि वह इस बार आम चुनाव चुनाव नहीं लड़ेंगी.

उमा भारती ने बताया, "मैंने 2016 में कहा था कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी क्योंकि मुझे गंगा के तटों पर बसे तीर्थस्थानों पर जाना है. अगर मैं चुनाव लड़ती तो मैं झांसी से ही लड़ती. मैं अपना निर्वाचन क्षेत्र कभी नहीं बदल सकती. वहां के लोगों को मुझ पर गर्व है और वह मुझे अपनी बेटी जैसा मानते हैं." उमा ने यह भी कहा कि वह 2024 का चुनाव लड़ेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी "शानदार बहुमत" हासिल करेगी.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने आगामी चुनाव न लड़ने के अपने फैसले से बीजेपी महासचिव (संगठन) रामलाल को अवगत करा दिया था. रामलाल ने उनसे तीर्थयात्रा के लिए जाने से पहले पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने को कहा था. उमा ने कहा कि वो पांच मई तक बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी.

उमा भारती ने कहा "पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री पद से ले कर कैबिनेट मंत्री के पद तक बहुत कुछ दिया है. मैंने बीजेपी के अध्यक्ष पद को छोड़ कर लगभग सभी संगठनात्मक दायित्व संभाले हैं. यह मेरा दायित्व है कि पार्टी को शर्मिंदा न होने दूं. मैं पांच मई तक चुनाव प्रचार करूंगी."

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर बीजेपी में हुए शामिल, चुनाव लड़ने पर पार्टी लेगी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले

जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'

CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल

प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती

'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान

राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी

Embed widget