एक्सप्लोरर

TRS को चुनाव बाद 'थर्ड फ्रंट' में कांग्रेस से समर्थन की उम्मीद, विजयन बोले- क्षेत्रीय दल प्रमुख भूमिका निभाएंगे

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के सांसद बी. विनोद कुमार ने दावा किया कि कांग्रेस 100 (सीटों) के आंकड़े को पार करेगी. बीजेपी निश्चित रूप से 170 सीट से अधिक नहीं जीत पाएगी.

नई दिल्ली: चुनाव के बीच थर्ड फ्रंट को लेकर गहमागहमी शुरू हो गई है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव और केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के बीच सोमवार को मुलाकात हुई. जिसके एक दिन बाद विजयन ने कहा कि केसी राव ने उन्हें बताया कि दोनों मोर्चों (कांग्रेस और बीजेपी) को बहुमत नहीं मिल सकता है. इसलिए, क्षेत्रीय दल एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे.

विजयन ने कहा, ''केसी राव के साथ कल की बैठक महत्वपूर्ण थी. हमने राष्ट्रीय राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की. केसी राव के अनुसार, दोनों मोर्चों को बहुमत नहीं मिल सकता है. इसलिए, क्षेत्रीय दल एक प्रमुख भूमिका निभाएंगे. पीएम उम्मीदवार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.''

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के प्रमुख चंद्रशेखर राव गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस गठबंधन की संभावना तलाश रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने कल केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से मुलाकात की थी. राव डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से भी मिलने वाले थे लेकिन स्टालिन ने मुलाकात का समय नहीं दिया है.

चुनाव के बीच गैर कांग्रेस-गैर बीजेपी गठबंधन की कवायद में जुटे KCR, थर्ड फ्रंट के लिए विजयन से की मुलाकात

इस बीच टीआरएस के एक प्रमुख नेता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की सहायता से क्षेत्रीय दलों की संयुक्त मोर्चा जैसी सरकार की ही ‘‘एकमात्र संभावना’’ है. करीमनगर से मौजूदा सांसद और टीआरएस अध्यक्ष राव (केसीआर) के विश्वासपात्र बी. विनोद कुमार ने दावा किया कि क्षेत्रीय पार्टियां बीजेपी नीत एनडीए या कांग्रेस नीत यूपीए से अधिक सीटें जीतेंगी.

लोकसभा में टीआरएस के सदन के उपनेता कुमार ने कहा, ‘‘संयुक्त मोर्चा प्रयोग था... कांग्रेस बाहर से समर्थन दे रही थी. इस बार भी इस तरह की स्थिति की संभावना है. इसमें कोई संदेह नहीं है.’’

PM पद के लिए राहुल गांधी के नाम की पैरवी कर चुके DMK चीफ ने KCR को नहीं दिया मिलने का समय

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपने आकलन के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस 100 (सीटों) के आंकड़े को पार करेगी और 120-130 के आंकड़े तक पहुंचना उनके (कांग्रेस) लिए कठिन कार्य होगा. बीजेपी निश्चित रूप से 170 (सीट) से अधिक नहीं जीत पाएगी.’’

उनके अनुसार, ‘‘1996 में चुनाव नतीजों के बाद संयुक्त मोर्चा का विचार उभरा, लेकिन आज यहां तक कि नतीजों से पहले (23 मई से पहले) भी मुझे यही उम्मीद है कि इस पर बात अब भी जारी है.’’ कुमार ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि (कांग्रेस के बाहरी समर्थन से) संयुक्त मोर्चा की सरकार की ही एकमात्र संभावना है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget