एक्सप्लोरर

गोवा में TMC के खराब प्रदर्शन पर ममता बनर्जी ने दिया ये बयान, 2024 का भी किया जिक्र

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, सभी राजनीतिक दल जो बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं वो एक साथ चल सकते हैं.

ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को गोवा चुनाव से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पार्टी यहां कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. टीएमसी को गोवा में एक भी सीट नहीं मिली. अब टीएमसी चीफ ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इसे लेकर जवाब दिया है. ममता बनर्जी ने कहा है कि चुनाव से ठीक तीन महीने पहले पार्टी को गोवा में लॉन्च किया गया, इसके बावजूद पार्टी ने 6 फीसदी वोट हासिल किए. जो काफी है. 

ममता बनर्जी ने गोवा चुनावों में हार पर कोई भी दुख नहीं जताया और 6 फीसदी वोट को पार्टी का बेहतर प्रदर्शन बताया. लेकिन इस दौरान ममता बनर्जी ने एक बार फिर ये साफ कर दिया कि उनकी तैयारी गोवा जैसे छोटे राज्यों में जीत की नहीं, बल्कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की है. ममता बनर्जी काफी पहले से ही 2024 की तैयारियों में जुटी हैं. अब एक बार फिर उन्होंने इसका जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. 

ममता बनर्जी की 2024 की तैयारी
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि, सभी राजनीतिक दल जो बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहते हैं वो एक साथ चल सकते हैं. कांग्रेस अपनी विश्वसनीयता खो रही है. इसलिए कांग्रेस पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है. ममता ने कहा कि, अगर कांग्रेस चाहे तो हम सब मिलकर 2024 का आम चुनाव लड़ सकते हैं. अभी के लिए आक्रामक न हों, सकारात्मक रहें. यह जीत (4 राज्यों में विधानसभा चुनाव) भाजपा के लिए एक बड़ी क्षति होगी. 2022 के चुनाव परिणाम 2024 चुनावों के भाग्य का फैसला करेंगे. यूपी चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि, EVM की लूट हुई है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को निराश नहीं होना चाहिए और उन्हें EVM मशीनों की फॉरेंसिक जांच करानी चाहिए. अखिलेश यादव का वोट प्रतिशत इस बार 20% से बढ़कर 37% हुआ है. 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी को करारी मात देने के बाद ममता बनर्जी लगातार 2024 लोकसभा चुनावों को लेकर मुखर हैं. इसे लेकर वो दिल्ली में कई विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर चुकी हैं. साथ ही बीजेपी के खिलाफ एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की अपील कर रही हैं. इसके अलावा टीएमसी के कई नेता ममता बनर्जी को पीएम मोदी के लिए चुनौती बता चुके हैं. यानी ममता की कोशिश 2024 लोकसभा चुनावों में विपक्ष का चेहरा बनने की है. इसीलिए वो लगातार कांग्रेस को कमजोर बताकर विपक्षी दलों को एकजुट होने को कह रही हैं. 

ये भी पढ़ें - 

BJP की धमाकेदार जीत को ममता बनर्जी ने बताया 'वोटों की लूट', 2024 के चुनाव को लेकर फूंक दिया बिगुल

Punjab CM Oath Ceremony: इस तारीख को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP के प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांंधी के धरना पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'NDA सरकार…'
CJP के प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांंधी के धरना पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'NDA सरकार…'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
CJP के प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांंधी के धरना पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'NDA सरकार…'
CJP के प्रोटेस्ट के बाद राहुल गांंधी के धरना पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'NDA सरकार…'
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget