एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: चुनाव तारीखों के ऐलान के बीच मायावती को बड़ा झटका, BSP प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, जानें वजह 

Lok Sabha Elections 2024: के. चंद्रशेखर राव और प्रवीण कुमार के बीच बातचीत के बाद 5 मार्च को बीआरएस और बीएसपी ने लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में गठबंधन की घोषणा की थी. 

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव घोषणा होने के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती को दक्ष‍िण के राज्‍य तेलंगाना में बड़ा झटका लगा है. बहुजन समाज पार्टी (BSP) की तेलंगाना यूनिट के अध्यक्ष आर. एस. प्रवीण कुमार ने शनिवार (16 मार्च, 2024) को पार्टी छोड़ दी है. 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में भारत राष्ट्र समिति (BRS) के साथ प्रस्तावित गठबंधन को खत्म करने के लिए मायावती के नेतृत्व वाली पार्टी पर दबाव डालने का आरोप लगाया. 

प्रवीण कुमार ने कहा कि बसपा की तेलंगाना यून‍िट ने पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (K Chandrasekhar Rao) के नेतृत्व वाली पार्टी बीआरएस के साथ गठबंधन किया है. उन्होंने बताया क‍ि पार्टी (बसपा) की नीति राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) या विपक्ष के गठबंधन 'इंडिया' के साथ जाने की नहीं है, लेकिन अचानक बीजेपी ने हमारी पार्टी को (बीआरएस के साथ) गठबंधन खत्म करने के लिए मजबूर कर दिया है. बीजेपी ने गठबंधन तोड़ने की साजिश रची है. 

'भविष्य की रणनीति पर अपना निर्णय लूंगा' 

प्रवीण कुमार ने कहा क‍ि मैं यह विश्वसनीयता खोने वाला आखिरी व्यक्ति हूं. इसलिए, मैं पार्टी से बाहर आना चाहता था. मैं पार्टी को बहुत मुश्किल स्थिति में नहीं डालना चाहता. इसलिए मैंने पार्टी से बाहर आने का फैसला किया है. मैं भविष्य की रणनीति पर अपना निर्णय लूंगा. 

बीआरएस-BSP ने की थी तेलंगाना में गठबंधन की घोषणा 

के. चंद्रशेखर राव और प्रवीण कुमार के बीच बातचीत के बाद 5 मार्च को बीआरएस और बीएसपी ने लोकसभा चुनाव के लिए तेलंगाना में गठबंधन की घोषणा की थी. बीआरएस और प्रवीण कुमार ने 15 मार्च को कहा था कि बसपा हैदराबाद और नगरकुर्नूल (सुरक्षित) लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि गठबंधन का दूसरा दल बीआरएस तेलंगाना में शेष 15 सीट पर चुनाव लड़ेगा. बसपा की एक विज्ञप्ति में यह भी कहा गया था कि प्रवीण कुमार नगरकुर्नूल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. 

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'ये PM मोदी के प्रचार को सुविधाजनक बनाने का प्रयास', 7 चरण में लोकसभा चुनाव कराने पर कांग्रेस-टीएमसी का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget