एक्सप्लोरर

KTR vs Siddaramaiah: कर्नाटक के CM सिद्धारमैया पर बरसे KTR, पूछा- आपके वादे फर्जी हैं या उन्हें करने वाले आपके नेता

Election: भारत राष्ट्र समिति के कार्यकारी अध्यक्ष केटीआर ने कांग्रेस पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया. उन्होंने सिद्धारमैया से सवाल पूछा कि आप मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में क्यों हारे.

Siddaramaiah and KT Rama Rao Fight: बेशक तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हों, नई सरकार का गठन भी हो गया हो, लेकिन कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है. इसी कड़ी में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव के बीच तीखी जुबानी जंग चल रही है. सिद्धारमैया ने बीआरएस की हार पर कटाक्ष किया, तो केटीआर ने उन्हें तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पर फर्जी वादों के साथ लोगों को बेशर्मी से गुमराह करने का आरोप लगाया.

मंगलवार को केटीआर ने कांग्रेस की ओर से की गई अधूरी गारंटी पर सवाल किया, "क्या ये वादे फर्जी हैं, या क्या आपकी पार्टी के नेता जिन्होंने इन योजनाओं का वादा किया था वे फर्जी हैं?" एक्स (पहले ट्विटर) पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया को जवाब देते हुए केटीआर ने पोस्ट में लिखा, "प्रिय सिद्धारमैया, हम चुनाव हार गए हैं क्योंकि आपकी पार्टी ने फर्जी वादों के साथ तेलंगाना के लोगों को बेशर्मी से गुमराह किया."

'6 गारंटियों को लागू करने में क्यों हो रही देरी'

इसके बाद केटीआर ने अधूरे आश्वासनों को दिखाया. इनमें किसानों, किरायेदार किसानों और खेत मजदूरों के लिए रायथु भरोसा, 500 रुपये का गैस सिलेंडर और प्रत्येक महिला को 2500 रुपये का वादा किया गया था, जो चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी की गारंटी में से थे. इसके अलावा केटीआर ने मेगा डीएससी घोषणा में देरी और छह गारंटियों को लागू करने को लेकर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन दोनों को पहली कैबिनेट बैठक के बाद ही लागू करने का वादा किया था.

तीन राज्यों में कांग्रेस की हार पर भी पूछा सवाल

केटीआर ने लिखा, "9 दिसंबर, 2023 बीत चुका है, लेकिन कहां है रायथु भरोसा, 2 लाख रुपये तक कृषि ऋण माफी, 4000 रुपये कल्याण पेंशन, 500 रुपये गैस सिलेंडर व महिलाओं को 2500 रुपये. आपकी पार्टी ने हर किसी से वादा किया था कि पहली कैबिनेट बैठक में ये सब वादे पूरे हो जाएंगे. क्या ये वादे झूठे हैं या आपकी पार्टी के नेता जिन्होंने इन योजनाओं का वादा किया था वे फर्जी हैं?" केटीआर ने हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में हिंदी पट्टी में कांग्रेस को मिली हार के लिए सीएम सिद्धारमैया पर भी पलटवार किया और पूछा, "यह भी बताने का कष्ट करें कि आप तीन अन्य राज्यों में चुनाव क्यों हारे?"

यहां से हुई थी बहस की शुरुआत

बता दें कि दोनों ही नेताओं के बीच में बहस चुनाव के समय से ही चल रही है. कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया ने तेलंगाना में जमकर चुनाव प्रचार किया था. इस दौरान उन्होंने बीआरएस सरकार पर हमला बोला था, तो वहीं केटीआर ने सिद्धरमैया पर. इस बीच सिद्धारमैया ने क पोस्ट में बीआरएस को बीजेपी की बी टीम करार दिया, जिसके बाद बहस बढ़ती गई.

ये भी पढ़ें

देश में बड़ी संख्या में नौकरी बदलना चाहते हैं एंप्लाइज, सर्वे से सामने आ गए मौजूदा नौकरी में नाखुशी के कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget