एक्सप्लोरर

देश में बड़ी संख्या में नौकरी बदलना चाहते हैं एंप्लाइज, सर्वे से सामने आ गए मौजूदा नौकरी में नाखुशी के कारण

Job Change Facts: सिर्फ सैलरी यानी पैसा और पोजीशन यानी कंपनी में अपनी स्थिति से ही नहीं बल्कि दूसरी जरूरतों को लेकर भी एंप्लाइज असंतुष्ट हैं. कंपनियों के लिए ये खतरे की घंटी हो सकती है.

Job Change: एक ग्लोबल रिपोर्ट आई है जिसमें दावा किया गया है कि कुल 8 देशों में कंपनियों में एट्रीशन रेट यानी मौजूदा कंपनी छोड़कर दूसरी कंपनी में जाने का सिलसिला करीब 28 फीसदी का रहेगा. यानी 28 फीसदी एंप्लाइज अपनी वर्तमान नौकरी छोड़कर दूसरी कंपनियों में जाने का मन बना चुके हैं. भारत में भी ऐसा हो सकता है. Boston Consulting Group (BCG) की ग्लोबल रिपोर्ट में ये खुलासा हुआ है.

सिर्फ सैलरी या कम प्रोफाइल वजह नहीं

सर्वे में चौंकाने वाला तथ्य निकलकर सामने आया है कि करीब 28 फीसदी एंप्लाई ऐसे हैं जो कि अगले एक साल में खुद को अपने मौजूदा संस्थान में नहीं देखते हैं. कंपनियों को इस बात की चिंता करनी चाहिए कि उनके कर्मचारी खुश क्यों नहीं है और क्यों वो अपनी जॉब चेंज करना चाहते हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि सिर्फ सैलरी यानी पैसा और पोजीशन यानी कंपनी में अपनी स्थिति से ही नहीं बल्कि दूसरी इमोशनल जरूरतों को पूरा करने में ये कंपनियां क्यों विफल हो रही हैं, इस पर बात नहीं हो रही है. सर्वे में ज्यादातर लोगों ने कहा कि इस विषय पर और चर्चा करने की जरूरत है.

कुल 8 देशों में सर्वे

BCG का एक नया सर्वे कुल 8 देशों के 11,000 एंप्लाइज के बीच कराया गया है और इसमें पूछे गए सवालों के जवाबों से ये पता चलता है कि कर्मचारी किन-किन वजहों से अपनी नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर होते हैं. BCG का नया एंप्लाई सैटिसफैक्शन सर्वे भारत सहित 7 और देशों में कराया गया है और इसमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, युनाइटेड किंगडम, कनाडा, फ्रांस और जर्मनी के अलग-अलग कंपनियों के कर्मचारियों का सर्वे कराया गया है. 

कुल 20 जरूरतों को लेकर लोगों से सवाल पूछे गए

BCG ने कुल 20 जरूरतों को लेकर लोगों से सवाल पूछे जिसमें से आधे फंक्शनल जरूरतों जैसे सैलरी और काम के घंटों से लेकर अन्य फायदों से जुड़े थे. आधे सवालों को इमोशनल जरूरतों पर आधारित बनाकर पूछा गया था. मसलन- क्या वो कंपनी में खुद को मिल रही वैल्यू से खुश हैं और अपने काम को एंजॉय करते हैं या नहीं? एंप्लाइज को संस्थान में सपोर्ट मिलता है या नहीं और ये कामकाज के अलावा इमोशनल सपोर्ट के बारे में भी था.

बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीजी इंडिया की एमडी और पार्टनर (पीपल एंड ऑर्गेनाइजेशनल प्रैक्टिस) नीतू चिटकारा ने कहा कि एंप्लॉयर्स या नियोक्ता को तुरंत इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि एंप्लाइज को बेसिक जरूरतों के अलावा इमोशनल फैक्टर्स पर भी उनके कार्यकारी संस्थान की ओर से समर्थन मिल रहा है या नहीं.

ये भी पढ़ें

Train Cancelled List 20 Dec: वंदे भारत समेत कई ट्रेनों को रेलवे ने किया रद्द, सफर करने से पहले चेक करें कैंसिल ट्रेन लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
देश में बिछेगी 1800 km लंबी गैस पाइपलाइन, किन-किन राज्यों से गुजरेगी LPG?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
चीनी, प्याज, तेल और दाल सब महंगा, रक्षाबंधन से पहले क्यों बढ़ रही महंगाई?
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
माल ढुलाई में बड़ा बदलाव, दिल्ली-NCR में डीजल और CNG लोडिंग गाड़ियों पर ब्रेक
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे
1 सितंबर से हलवाई और बेकरी वालों के लिए नया नियम: 15 दिन से ज्यादा चीनी जमा की तो नपेंगे

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget