एक्सप्लोरर

Telangana Election 2023: 35 साल में 236 चुनाव लड़ चुके इलेक्शन किंग ने अब यहां से किया नामांकन, कई पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ भी ठोक चुके हैं ताल

Telangana Election 2023 Date: पद्मराजन ने इस बार गजवेल निर्वाचन क्षेत्र से तेलंगाना के सीएम के. चंद्रशेखर राव के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है. यह उनका 237वां चुनाव है.

Telangana Election 2023 News: तेलंगाना में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पिछले दिनों नोटिफिकेशन जारी हुआ. इसी के साथ वहां नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हुई. कई बड़े नेताओं ने अपना नॉमिनेशन फाइल किया है, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां एक निर्दलीय प्रत्याशी बटोर रहा है. यह प्रत्याशी बाकियों से थोड़ा अलग है और यही बात उसे खास बनाती है.

हम जिस प्रत्याशी की बात कर रहे हैं उनका नाम पद्मराजन है. पद्मराजन ने गजवेल निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है. यहां उनका मुकाबला प्रदेश के सीएम और बीआरएस के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव से होगा. पद्मराजन ने नामांकन दाखिल करने के बाद चुनाव प्रचार करना भी शुरू कर दिया है.

निकाय से लेकर राष्ट्रपति चुनाव तक लड़ चुके हैं  

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इलेक्शन किंग के नाम से मशहूर पद्मराजन देशभर में 236 चुनाव लड़ चुके हैं. पद्मराजन ने बताया कि तमिलनाडु, कर्नाटक, यूपी और दिल्ली जैसे राज्यों में स्थानीय निकायों से लेकर राष्ट्रपति तक के चुनावों को मिलाकर यह उनका 237वां नामांकन है. लोग भी उनसे मिलते हैं और फोटो खिंचवाते हैं.

पहली बार मेट्टूर निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा था चुनाव

टायर मरम्मत की दुकान चलाने वाले पद्मराजन ने बताया कि उन्होंने 1988 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान मेट्टूर निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार नामांकन दाखिल किया था. इसके बाद से यह सिलसिला जारी है. वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पीवी नरसिम्हा राव के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके हैं.

अब तक चुनाव में खर्च कर चुके हैं 1 करोड़ रुपये

पद्मराजन बताते हैं कि वह होम्योपैथिक डॉक्टर भी हैं. चुनाव लड़ने के अपने जुनून से वह कई रिकॉर्ड बना चुके हैं. अपने इस जुनून के लिए वह अब तक करीब 1 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं. उन्होंने 2019 के आम चुनाव में केरल के वायनाड से एआईसीसी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी के खिलाफ भी चुनाव लड़ा था. पद्मराजन कहते हैं कि इतने चुनावों में उन्हें सबसे ज्यादा वोट 2011 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में मेट्टूर निर्वाचन क्षेत्र से ही मिला था. तब उन्हें 6273 वोट मिले थे. वहीं, कुछ पंचायत चुनावों में उन्हें एक भी वोट नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें

Albert Einstein: क्यों अल्बर्ट आइंस्टीन की मौत के बाद उनके दिमाग के 240 टुकड़े किए गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget