एक्सप्लोरर

तेलंगाना विधानसभा चुनाव: सोमवार से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 19 नवंबर है आखिरी तारीख

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव के लिए 12 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन भरने की अंतिम तारीख 19 नवंबर होगी.

हैदराबाद: अधिसूचना जारी होने के साथ तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार से लड़ाई शुरू होगी. टीआरएस जहां फिर से सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस नीत गठबंधन भी बाजी जीतने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता. के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली टीआरएस सरकार की सिफारिश पर छह सितंबर को 119 सदस्यीय विधानसभा कार्यकाल समाप्त होने से आठ महीने पहले भंग कर दी गई थी. इससे राज्य में जल्द चुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया था.

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनावी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव के लिए 12 नवंबर को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन भरने की अंतिम तारीख 19 नवंबर होगी. राज्य में एक ही चरण में सात दिसंबर को मतदान होगा.

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) 107 सीटों के लिए पहले ही अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. इनमें से 105 सीटों के लिए उम्मीदवार विधानसभा भंग होने के चंद मिनट के भीतर ही घोषित कर दिए गए थे. इस तरह टी आर एस ने तुरत-फुरत चुनाव प्रचार शुरू कर विपक्ष को हैरत में डाल दिया था. टीआरएस अकेले चुनाव लड़ रही है और उसी तरह बीजेपी भी अकेले ही मैदान में है.

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) और सीपीआई के साथ गठबंधन किया है. कांग्रेस ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह गठबंधन सहयोगियों के लिए 25 सीटें छोड़ेगी जिनमें टीडीपी के लिए 14, टीजेएस के लिए आठ और सीपीआई के लिए तीन सीटें होंगी.

राजस्थान विधानसभा चुनाव: कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 19 नवंबर है आखिरी तारीख

साल 2014 के चुनावों में टीआरएस ने 34 फीसदी वोट के साथ 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं, टीडीपी को 14.5 फीसदी वोट के साथ 15 सीटें मिली थीं. बीजेपी के खाते में सात फीसदी वोट के साथ पांच सीट गई थीं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget