एक्सप्लोरर

मोदी-शाह के खिलाफ कांग्रेस सांसद की याचिका का SC ने निपटारा किया, कहा- EC सभी मामलों को देख चुका है

पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई बंद कर दी. याचिका कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने दायर किया था. उनका आरोप था कि चुनाव आयोग पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर निष्क्रिय बना रहता है.

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई बंद कर दी. कोर्ट ने कहा कि मोदी और शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की सभी शिकायतों का चुनाव आयोग निपटारा कर चुका है. ऐसे में इस याचिका पर सुनवाई की अब ज़रूरत नहीं है.

सुष्मिता देव ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों पर निष्क्रिय बना रहता है. दोनों अपने चुनावी भाषणों में बार-बार ऐसी बातें कह रहे हैं जो आचार संहिता के खिलाफ है. लेकिन आयोग उनके खिलाफ दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रहा.

पिछले हफ्ते कोर्ट ने चुनाव आयोग से 6 मई तक सभी शिकायतों का निपटारा कर देने को कहा था. आज कांग्रेस सांसद सुष्मिता के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट को जानकारी दी कि आयोग ने सभी मामलों में दोनों नेताओं को क्लीन चिट दे दी है. सिंघवी ने शिकायत करते हुए कहा कि आयोग ने इसके पीछे की विस्तृत वजह नहीं बताई है. इसी तरह के मामलों में दूसरे नेताओं के प्रचार पर पाबंदी लगाई गई. लेकिन मोदी और शाह को दोषी नहीं माना गया.

इस पर 2 जजों की बेंच की अध्यक्षता कर रहे चीफ जस्टिस ने उन्हें रोकते हुए कहा, "आपने जिस वजह से याचिका दाखिल की थी, वो वजह खत्म हो चुकी है. आपका कहना था कि आयोग शिकायतों को नहीं देख रहा. ये मांग पूरी हो चुकी है. आयोग सभी मामलों में आदेश दे चुका है. अब आप आदेशों पर असंतोष जता रहे हैं. लेकिन ये अलग याचिका का विषय है. हम इस मामले में इस पर विचार नहीं करेंगे. ये केस बंद किया जा रहा है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget