एक्सप्लोरर

पीएम मोदी का शपथ ग्रहण: विदेशी मेहमान नेताओं के लिए किए गए खास इंतज़ाम

सूत्रों के मुताबिक विदेशी मेहमान नेताओं के विमानों के आगमन समय पर उसे प्रायोरिटी लैंडिंग दी जाएगी. उनके विमानों को भारतीय वायुसेना के AFS टेक्निकल एरिया में रुकवाया जाएगा.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शरीक होने आ रहे खास विदेशी मेहमानों के लिए इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. विदेशी मेहमान नेताओं की आमद के लिए हवाई अड्डे के रनवे नम्बर 27 को सुरक्षित किया गया है. साथ ही विदेशी नेताओं के विमानों की प्राथमिकता से लैंडिंग और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

सूत्रों के मुताबिक विदेशी मेहमान नेताओं के विमानों के आगमन समय पर उसे प्रायोरिटी लैंडिंग दी जाएगी. उनके विमानों को भारतीय वायुसेना के AFS टेक्निकल एरिया में रुकवाया जाएगा. उनके विमानों की पार्किंग भी टेक्निकल एरिया में ही की जाएगी. हालांकि यदि जगह की कमी हुई तो सिविल एनक्लोजर में भी विमानों को रखा जा सकेगा.

यदि कोई मेहमान नेता कमर्शियल फ्लाइट से आते हैं तो हवाई अड्डे के सेरेमोनियल लाउंज में उनके स्वागत का इंतज़ाम होगा. विदेश मंत्रालय का अधिकारियों की टीम इन नेताओं की अगवानी करेगी.

राजधानी दिल्ली के तीन पांच सितारा होटल, मौर्या शेरेटन, ताज पैलेस और लीला में मेहमान नेताओं के ठहरने के लिए सुझाए गए हैं. हालांकि मेहमान नेता यदि चाहें तो अपनी इच्छा के किसी स्थान पर भी रुक सकते हैं. शपथग्रहण समारोह के बाद विदेशी मेहमान नेताओं के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में एक रात्रिभोज का भी आयोजन किया जाएगा.

अगले दिन रुकने वाले नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे. महत्वपूर्ण है कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बिम्सटेक समूह के सदस्य देशों बांग्लादेश, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार, नेपाल, थाईलैंड के अलावा मॉरीशस और किर्गीज़स्तान के प्रमुखों को निमंत्रित किया गया है. सूत्रों के मुताबिक सभी आठ नेताओं के पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की स्वीकृति दे दी है. बांग्लादेश, म्यांमार और किर्गीज़स्तान के राष्ट्रपति जहां कार्यक्रम में शरीक होंगे वहीं नेपाल, भूटान व मॉरीशस के प्रधानमंत्री शामिल होंगे.

ओडिशाः पांचवीं बार सीएम बनेंगे नवीन पटनायक, शपथ ग्रहण समारोह कल प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण में जाएंगी ममता बनर्जी, कहा- यह एक संवैधानिक कार्यक्रम है एमपी: बढ़ सकती हैं कमलनाथ की मुश्किलें, 281 करोड़ के हवाला मामले में IT विभाग करीबियों को भेजेगा समन पश्चिम बंगाल: लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद ममता ने अपने कैबिनेट में किए बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget