एक्सप्लोरर

स्मृति ईरानी ने वीडियो शेयर कर साधा प्रियंका पर निशाना, जानिए क्या है वीडियो की सच्चाई

स्मृति ईरानी ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ये बहुत ही भद्दा है, सोचिए कि प्रधानमंत्री को उन लोगों से कैसी गंदी गालियां सुननी पड़ती हैं जिनकी प्रसिद्धि केवल उनका परिवार और सरनेम है.

नई दिल्लीः यूपी के अमेठी में मुकाबला राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच है लेकिन प्रियंका गांधी जिस तरह से अपने भाई के चुनाव क्षेत्र में वक्त बिता रही हैं. उस कारण ये लड़ाई स्मृति और प्रियंका के बीच की ज्यादा दिख रही है. इस लड़ाई को एक वीडियो ने और बढ़ा दिया जिसे स्मृति ईरानी ने ट्वीट कर दिया.

12 सेकेंड के इस वीडियो की आखिरी लाइन में प्रधानमंत्री मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द कहे गए हैं. ये उस वक्त का वीडियो है जब प्रियंका गांधी अमेठी में कुछ बच्चों के बीच थीं. बच्चे जब चौकीदार चोर है के नारे लगा रहे थे तब प्रियंका हंस रहीं थीं. नारा लगाने वाले बच्चों ने अचानक पीएम के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्द बोलने शुरू कर दिये. वीडियो के इस हिस्से में प्रियंका की प्रतिक्रिया चौंकने वाली है. सोशल मीडिया पर इसी हिस्से को वायरल कर दिया गया. स्मृति ईरानी ने भी इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा कि ये बहुत ही भद्दा है, सोचिए कि प्रधानमंत्री को उन लोगों से कैसी गंदी गालियां सुननी पड़ती हैं जिनकी प्रसिद्धि केवल उनका परिवार और सरनेम है.

बीजेपी महिला मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज प्रीति गांधी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि प्रियंका गांधी, पीएम मोदी के प्रति आपकी नफरत इतनी गहरी है कि जब कुछ छोटे बच्चे आपको खुश करने के लिए पीएम को गंदी गालियां देते हैं तो आप खुशी से खिलखिलाती नजर आती हैं. आप खुद एक मां हैं, फिर भी क्या आपको अपने किए पर जरा भी शर्म नहीं आयी?

पूरे वीडियो में क्या है इस वीडियो को लेकर प्रियंका के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन चल पड़ा लेकिन जिस वीडियो को शेयर किया जा रहा था वो अधूरा था. अगर आप पूरा वीडियो देखेगें तो पाएंगे कि प्रियंका ने पीएम के लिए आपत्तिजनक शब्द सुनते ही बच्चों को ऐसा करने से मना किया.

वायरल वीडियो में कुछ ही हिस्सा दिखाया वायरल वीडियो में वो हिस्सा हटा दिया गया जहां प्रियंका बच्चों को गलत नारे लगाने से मना कर रही हैं. हालांकि बच्चे जब चौकीदार चोर के नारे लगा रहे थे, प्रियंका उसी वक्त उन्हें चुप करा देतीं तो ये वीडियो जिस तरह वायरल हो रहा है उस तरह वायरल नहीं होता.

क्या है पूरी कहानी पूरी कहानी ये है कि अमेठी में बच्चों के साथ प्रियंका गांधी के एक वायरल वीडियो पर विवाद इसलिए हुआ क्योंकि वीडियो में प्रियंका के सामने बच्चे चौकीदार चोर है के नारे लगा रहे हैं और वीडियो में बच्चों ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक नारे भी लगाये. स्मृति ईरानी ने वीडियो के एक हिस्से को ट्वीट कर प्रियंका गांधी पर निशाना साधा हालांकि पूरे वीडियो की सच्चाई कुछ अलग है और आखिर में प्रियंका की वास्तविक प्रतिक्रिया की सच्चाई सामने आई है.

मसूद अजहर पर यूएन का शिकंजा, जानें भारत में कब-कब आतंकी घटनाओं को दिया अंजाम?

मसूद अजहर अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बोले- मैं खुश हूं मसूद अजहर ग्लोबल आतंकी घोषित, सबसे पहले 2009 में भारत लाया था प्रस्ताव मसूद अजहर अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित, जानें क्या है ग्लोबल आतंकी का मतलब और पाकिस्तान की है कितनी बड़ी हार आतंक के आका मसूद अजहर पर अब ग्लोबल पाबंदी, जानें भारत के सबसे बड़े दुश्मन का काला इतिहास
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
भारतीय सेना की सबसे घातक यूनिट IBG कहां की गई है तैनात? देश के पहले CDS का सपना पूरा
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने पूरे परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, उड़े चीथड़े
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
बिस्तर से गिरने की कहानी निकली झूठी, 11 महीने की बच्ची की मौत बनी मर्डर मिस्ट्री, पिता गिरफ्तार
The Odyssey First Review Out: क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' के फर्स्ट रिव्यू आउट, क्रिटिक्स बोले - 'मास्टरपीस है फिल्म'
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Maharashtra Rain Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; पवई में दिखा मगरमच्छ
Difference Between Mumbai And Delhi: विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
विदेशी ट्रैवलर्स ने दिल्ली को क्यों दिए '0' नंबर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
BS3 और BS4 कार वालों के लिए ये जानना बेहद जरूरी, E20 फ्यूल से गाड़ी पर क्या पड़ेगा असर?
Embed widget