एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का शरद पवार पर तंज, कहा- मैं दूसरों के बच्चों की मांगों को भी पूरा करता हूं

उद्धव ठाकरे ने कहा कि वह दूसरे के बच्चों की मांगों को भी पूरा करने में विश्वास रखते हैं. शिवसेना ने अपनी सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है जिसे अगले दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा.

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय के बीजेपी में शामिल होने को लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष शरद पवार पर निशाना साधा है. उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि वह दूसरे के बच्चों की मांगों को भी पूरा करने में विश्वास रखते हैं और उनका इस्तेमाल बर्तन साफ करवाने में नहीं करते. कांग्रेस के लिये बड़े झटके के तौर पर विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय ने मंगलवार को बीजेपी का दामन थाम लिया था क्योंकि उन्हें अपना पहला लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने गृह क्षेत्र अहमद नगर से टिकट नहीं मिल सका था.

सुजय ने ठाकरे से बुधवार को उनके आवास पर मुलाकात की और अपनी उम्मीदवारी के लिये शिवसेना के समर्थन की मांग की. अहमदनगर सीट कांग्रेस की गठबंधन सहयोगी एनसीपी के खाते में चली गई है और वह सुजय के लिये अहमदनगर सीट खाली करने को तैयार नहीं थी.

ठाकरे ने कहा, ''अपने बेटे की तरह, मैं दूसरों के बच्चों की भी देखभाल करता हूं. यह शिवसेना की शैली नहीं है कि दूसरे के बच्चों का इस्तेमाल बर्तन साफ कराने के लिये करे. शिवसेना आम आदमी के लिये है.'' पवार ने कल सुजय के लिये अहमदनगर सीट न छोड़ने के फैसले को न्यायोचित ठहराया था.

पवार ने राधाकृष्ण विखे पाटिल पर निशाना साधते हुए कल कहा था, ''सुजय विखे पाटिल एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जा रहे हैं और चुनाव लड़ने के लिए एक खास सीट पर जोर दे रहे हैं. उनकी अपरिपक्व इच्छा को पूरा करना दूसरे दलों की जिम्मेदारी नहीं है. अपने बेटे की इच्छाओं को आपको खुद पूरा करना चाहिए, मैं अपने बच्चे की इच्छाओं को पूरा करूंगा. मुझे किसी दूसरे की इच्छा क्यों पूरी करनी चाहिए?'' ठाकरे ने कहा कि शिवसेना ने अपनी सूची को लगभग अंतिम रूप दे दिया है जिसे अगले दो दिनों में जारी कर दिया जाएगा.

मसूद अजहर के यूएन आतंकी बनने की उल्टी गिनती शुरू, निगाहें चीन के पैंतरे पर

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Sunday Box office Collection Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
Live Updates: 'अल्फा' 25 करोड़ के हुई पार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget