एक्सप्लोरर

पीएम मोदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर आज फैसला ले सकता है EC, SC में भी सुनवाई

पीएम मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पर चुनाव आयोग आज फैसला करेगा. वहीं इसको लेकर आज SC में भी सुनवाई है.

नई दिल्ली: पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर कांग्रेस आचार संहिता उल्लंघन का लगातार आरोप लगा रही है. साथ ही कांग्रेस का आरोप है कि चुनाव आयोग पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई करने में हिचक रहा है. पार्टी ने सोमवार को इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की,  जिसपर आज सुनवाई होनी है.

वहीं चुनाव आयोग भी शीर्ष नेताओं के खिलाफ की गई शिकायत पर आज फैसला लेगा. आयोग ने आज फुल कमीशन की बैठक बुलाई है. सोमवार को चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''पीएम मोदी, अमित शाह और राहुल गांधी के कथित आचार संहिता उल्लंघनों पर मंगलवार को फैसला होगा. सचिवालय ने सभी पहलुओं पर विचार किया और आयोग के समक्ष विस्तारित जानकारी पेश की.''

सोमवार को कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया था कि चुनाव आयोग पीएम मोदी के खिलाफ कार्रवाई करने में हिचक रहा है. उन्होंने कहा था कि यह सार्वजनिक है कि चुनाव प्रचार में मोदी और शाह लगातार नफरत फैलाने वाले बयान दे रहे हैं. लगातार सशस्त्र सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कर रहे हैं. जबकि चुनाव आयोग ने स्पष्ट शब्दों में इस पर प्रतिबंध लगा रखा है. सुष्मिता देव ने याचिका में दावा किया कि कांग्रेस इसको लेकर कई बार चुनाव आयोग से शिकायत कर चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

दरअसल हाल में ही SC ने चुनाव आयोग को उस वक्त फटकार लगाई थी जब उसने लगातार हो रहे अचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई नहीं की थी. SC के फटकार के बाद चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मेनका गांधी और सतपाल सत्ती के खिलाफ कार्रवाई की थी. लेकिन पीएम मोदी के सेना वाले बयान पर 20 दिन से ज्यादा बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न करने को लेकर कांग्रेस EC पर निशाना साध रही है.

क्या कहा था मोदी, शाह और राहुल गांधी ने

महाराष्ट्र में लातूर के औसा में नौ अप्रैल को एक रैली में मोदी ने युवा मतदाताओं से बालाकोट हवाई हमले के नायकों के नाम पर वोट डालने की अपील की थी. समझा जाता है कि महाराष्ट्र में स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने निर्वाचन आयोग से कहा है कि प्रधानमंत्री की टिप्पणियां प्रथम दृष्टया उसके आदेशों का उल्लंघन है जिसमें उसने पार्टियों से अपने प्रचार में सशस्त्र सेनाओं का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है.

वहीं पश्चिम बंगाल में ‘मोदी जी की वायु सेना’ कहते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सभा को संबोधित किया था. वहीं राहुल गांधी पीएम के खिलाफ ‘चौकीदार चोर है’  के नारे लगवाते रहे हैं जिसको लेकर बीजेपी ने शिकायत की है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
पहले भारत में किया कमाल, अब वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश में जीता टेस्ट; 8 विकेट से मारी बाजी
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
JKNC-JUIAK के बीच नगर निकाय चुनावों के लिए कारगिल में गठबंधन, कांग्रेस से रिश्ता खत्म
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget