एक्सप्लोरर

कांग्रेस ज्वाईन करने पर झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी? ABP न्यूज़ के पास है कांग्रेस सदस्यता की पर्ची

सपना चौधरी ने आज कांग्रेस पार्टी की पार्टी ने शामिल होने की खबरों से इनकार कर दिया है. लेकिन उन्होंने कल कांग्रेस की सदस्यता ली थी. एबीपी न्यूज़ के पास इस बात के सबूत भी हैं कि उन्होंने कल कांग्रेस की सदस्यता ली थी. कांग्रेस नेता राज बब्बर ने भी ट्वीट कर कल सपना का कांग्रेस में स्वागत किया था.

नई दिल्ली: हरियाणा की मशहूर डांसर और 'बिग बॉस 11' फेम सपना चौधरी ने आज कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का खंडन कर दिया. एबीपी न्यूज़ के पास वो सबूत हैं जिनसे साबित होता है कि कल सपना चौधरी ने औपचारिक तौर पर कांग्रेस की सदस्यता ली थी. इतना ही नहीं राज बब्बर के सहयोगी और यूपी कांग्रेस के संगठन मंत्री नरेंद्र राठी ने भी एबीपी न्यूज से कहा कि सपना ने 23 मार्च की शाम अपनी बहन के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली थी. हालांकि जब सपना के पलटने पर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'नो कमेंट'.

कल रात राज बब्बर ने भी किया था ट्वीट

कल देर रात यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने भी ट्वीट कर सपना का कांग्रेस में स्वागत किया था. राज बब्बर ने ट्विटर पर सपना और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, ''सपना चौधरी जी का कांग्रेस परिवार में स्वागत''

क्यों झूठ बोल रही हैं सपना चौधरी? एबीपी न्यूज़ के पास सपना चौधरी द्वारा कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वाला फार्म मौजूद है.  हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की बात से इनकार क्यों किया?

बता दें कि आज सपना ने प्रेस कांफ्रेंस करके कल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के दौरान खींची गई तस्वीरों को पुराना बताया है.  सपना ने कहा है, ''मैं अभी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हूं, इसलिए मैं अभी किसी पार्टी में शामिल नहीं हो रही हूं.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे जब भी किसी पार्टी में शामिल होंगी सबसे पहले मीडिया को इस बारे में बताएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी भविष्य में भी कांग्रेस से जुड़ने की कोई इच्छा नहीं है.

सपना चौधरी और कांग्रेस कनेक्शन की चर्चा उस वक्त हुई थी, जब पिछले साल वह सोनिया गांधी से मिलने का वक्त मांगने कांग्रेस दफ्तर पहुंची थीं और खुलकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका की तारीफ की थी.

 बिहार: पप्पू यादव बोले-  मैं कांग्रेस में शामिल होने को तैयार, फैसला पार्टी नेतृत्व करे

 बेगूसराय से बीजेपी के गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार, सीपीआई ने किया एलान

 DETAILS: यहां जानें बीजेपी के सभी घोषित कैंडिडेट के नाम और उनका संसदीय क्षेत्र

Exclusive: सपना चौधरी ने कहा- मैेने कांग्रेस जॉइन नहीं की, ABP न्यूज के पास है शामिल होने के सबूत, देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget