एक्सप्लोरर

Sanjay Singh Net Worth: राज्यसभा MP संजय सिंह के पास न खुद की गाड़ी न घर, संपत्ति सिर्फ 6 लाख

Sanjay Singh Net Worth: संजय सिंह पर करोड़ों के घोटाले में शामिल होने का आरोप है, लेकिन उनके पास महज चंद लाख रुपए हैं. घोटाले के आरोप में वह 6 महीने जेल में बंद रहे थे.

AAP Leader Sanjay Singh Net Worth: आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह जेल से छूटने के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं. लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान शुरू होने से पहले संजय सिंह का जेल से बाहर आना पार्टी के लिए राहत की खबर है. आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता जेल में बंद हैं. मनीष सिसोदिया से लेकर अरविंद केजरीवाल तक पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जेल में है. ऐसे में संजय सिंह जेल से बाहर आए हैं और अब पार्टी के चुनाव प्रचार से लेकर अन्य जिम्मेदारियां संभला सकते हैं.

आम आदमी पार्टी की शराब नीति में करोड़ों के घोटाले का आरोप है. इसी घोटाले में शामिल होने के आरोप में संजय सिंह 181 दिन तक जेल में बंद रहे. 6 महीने बाद उनकी रिहाई हुई है. हैरान करने वाली बात यह है कि करोड़ों के घोटाले के आरोप में 6 महीने तक जेल में रहने वाले संजय सिंह की कुल संपत्ति 6 लाख रुपए ही है.

2018 में बने थे राज्यसभा सांसद

संजय सिंह 2018 में पहली बार राज्यसभा सांसद बने थे. इसी दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. उन्होंने अपनी चल संपत्ति 59 हजार रुपए के करीब बताई थी. उनके नाम पर तीन बैंक अकाउंट थे, जिनमें 16 हजार रुपए थे. इसके साथ ही उनके पास 4.27 लाख रुपए के गहने भी थे. संजय सिंह ने अपनी कुल संपत्ति 6.60 लाख रुपए बताई थी. उन्होंने यह भी कहा था कि उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है. उनके ऊपर 2018 में 4 केस और 13 एफआईआर दर्ज थे.

केजरीवाल के करीबी हैं संजय सिंह

इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में संजय सिंह अन्ना हजारे के साथ थे. 2012 में आम आदमी पार्टी का निर्माण करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई. वह फरवरी 2018 से मई 2019 तक कोयला और इस्पात समिति के सदस्य रहे. सितंबर 2019 में शहरी विकास समिति और अक्टूबर 2019 में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के लिए सलाहकार समिति का हिस्सा रह चुके हैं.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: 'सरकारी कर्मचारी इस तरह नहीं डाल सकेंगे वोट', चुनाव आयोग ने बताया क्या है इसके पीछे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget