एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, योगी सरकार के मंत्री ने किया ये तंज

UP Assembly Polls: अखिलेश ने चुनाव लड़ने का मन बनाया है. आज़मगढ़, मैनपुरी और इटावा समेत कई ज़िलों से समाजवादी पार्टी के लोग उनसे चुनाव लड़ने की अपील कर चुके हैं.

Akhilesh Yadav To Contest Election: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इस बार उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव लडेंगे. उनके पास दो तीन सीटों का विकल्प है लेकिन अभी उन्होंने सीट तय नहीं की है. अखिलेश ने चुनाव लड़ने का मन बनाया है. आज़मगढ़, मैनपुरी और इटावा समेत कई ज़िलों से समाजवादी पार्टी के लोग उनसे चुनाव लड़ने की अपील कर चुके हैं.

अखिलेश यादव पहली बार राज्य में विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने इससे पहले कहा था कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और राज्य में हर सीट पर अपना ध्यान फोकस करेंगे. इधर, बीजेपी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधानसभा चुनाव में उतारा है. उन्हें पूर्वी यूपी को गोरखपुर सदर सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. ऐसे में सपा अध्यक्ष और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर विधानसभा का चुनाव लड़ने का दबाव हो सकता है. 

मोहसिन रजा बोले- भरे मन से चुनाव लड़ने जा रहे अखिलेश

इधर, अखिलेश के विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर यूपी सरकार में मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि वो(अखिलेश यादव) मन से चुनाव तो नहीं लड़ने जा रहें बल्कि वो भरे मन से चुनाव लड़ने जा रहे हैं क्योंकि BJP ने CM योगी जी और उपमुख्यमंत्री केशव जी को चुनाव लड़ाने की बात की तो इसे लेकर उनके पार्टी के सदस्य ने जरूर सवाल किया होगा कि आप क्यों नहीं चुनाव लड़ेंगे?. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वो चुनाव लड़ना पसंद करते हैं क्योंकि मैदान में जाने वाले लोग हमेशा मैदान में दिखते हैं.

इधर, केंद्रीय चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी को शुक्रवार को लखनऊ में सपा कार्यालय में एक बड़ी सार्वजनिक सभा करने और कोविड प्रोटोकाल/चुनाव आयोग के दिशानिर्देश के उल्लंघन के मामले में दोषी पाया है. हालांकि कोई कड़ी कार्यवाही न करते हुए अभी चेतावनी देते हुए कहा कि यह सपा का ये पहला उल्लंघन था. ऐसे में पार्टी भविष्य में और अधिक सावधान रहे और चुनाव के दौरान सभी मौजूदा मानदंडों और दिशा-निर्देशों का पालन करे.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. 10 मार्च से वोटिंग शुरू होगी. राज्य में दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को, तीसरे चरण की वोटिंग 20 फरवरी को, चौथे चरण की वोटिंग 23 फरवरी को, पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को, छठे चरण की वोटिंग 3 मार्च को और सातवें और आखिरी चरण के लिए 7 मार्च को वोट डाले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: UP Elections: अखिलेश की सपा को EC से बड़ी राहत, कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में चेतावनी देकर छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget