एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav: बीजेपी के दावों पर जमकर बरसे अखिलेश यादव, शिवराज सिंह चौहान को सीएम न बनाने पर कही ये बड़ी बात

Election 2023: अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि हम सभी मिलकर लड़ेंगे और बीजेपी को सभी 80 सीटों पर हराएंगे. यहां अगर बीजेपी को सभी सीटों पर हरा दिया तो वह जरूर सरकार नहीं बना पाएगी.

Akhilesh Yadav on Shivraj Singh Chouhan: मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बंपर जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी से अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है. भाजपा ने इन राज्यों में सीएम और डिप्टी सीएम का ऐलान करते वक्त जातिगत समीकरण का पूरा ध्यान रखा है.

एकतरफ बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज से आने वाले विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री बनाया है, तो दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में ओबीसी से आने वाले मोहन यादव के हाथ में कमान दी है. वहीं राजस्थान में भजन लाल शर्मा के जरिये ब्राह्मण वोट बैंक को साधने की कोशिश की गई है. हालांकि बीजेपी के इस फॉर्मूले को विपक्ष सिर्फ छलावा बता रहा है. समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसे लेकर बीजेपी की जमकर आलोचना की है. उन्होंने भाजपा की तरफ से शिवराज को किनारा करने पर भी बीजेपी की निंदा की.

'महिलाओं को लेकर बीजेपी के दावे झूठे'

आजतक के एजेंडा 2023 कार्यक्रम में अखिलेश यादव से जब महिलाओं का वोट बीजेपी की तरफ जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, बीजेपी जो दावा कर रही है वह सही नहीं है. एनसीआरबी के आंकड़े देखें तो सबसे ज्यादा अन्याय महिलाओं के खिलाफ हो रहा है. बात चाहे मध्य प्रदेश की हो या यूपी की, हर जगह यही स्थिति है. अगर बीजेपी मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना की वजह से महिलाओं का वोट मिलने की बात कह रही है तो राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उसे किस आधार पर वोट मिला है. यूपी की राजधानी लखनऊ तक में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं.

'शिवराज पर क्या गुजर रही है, वही जानते हैं'

उन्होंने लाडली बहना योजना का जिक्र करते हुए कहा, “जिस सीएम (शिवराज सिंह चौहान) ने यह योजना चलाई, उस मामा का बीजेपी ने क्या किया. अगर उनकी चलाई स्कीम की वजह से महिलाओं का इतना वोट मिला और सरकार बनी तो उनको क्यों सजा दी. भले ही वह कैमरे पर कितना भी कहें, कितना भी टीवी पर बोलें कि वह पार्टी के फैसले से सहमत हैं, लेकिन उनके दिल में क्या चल रहा है ये कोई जान सकता है. उन पर क्या गुजर रहा है ये वही जानते हैं.”

अपने पीडीए फॉर्मूले पर भी बोले अखिलेश यादव

जब उनसे पूछा गया कि आप पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक (PDA) पर जो सोशल इंजीनियरिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, वो बीजेपी के आगे कितना चलेगा. बीजेपी ने हर वर्ग से सीएम बना दिया है. वह ब्राह्मण को भी सीएम बना रहा है, आज के टाइम में कौन ऐसा कर रहा है. सोशल इंजीनियरिंग और आपके पीडीए में क्या अंतर है, तो इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा, मैं जो कह रहा हूं उसे जाति तक मत सोचिए. ए से अगड़ा बी है और आदिवासी भी है. आप बेशक ओबीसी और आदिवासी को सीएम बना दीजिए, लेकिन जमीन पर इनके साथ अन्याय ही हो रहा है. नौकरियों में कहां है पीडीए, सरकारी संस्थानों को हटा देंगे तो संविधान ने जो अधिकार इन्हें दिए हैं नौकरी और रोजगार के उनमें ओबीसी कहां है. आज भी सबसे ज्यादा अन्याय पिछले और दलितों पर ही हो रहा है.

कांग्रेस को सम्मान के साथ लेकर चलेंगे

इंडिया गठबंधन पर एंकर ने पूछा कि जब इसमें तमाम क्षेत्रीय दल हैं, तो कांग्रेस पर आप कितना दांव लगाने को तैयार हैं, तो उन्होंने कहा कि "समाजवादी पार्टी सम्मान के साथ साथ कांग्रेस को लेकर चलने के लिए तैयार है. सम्मान का मतलब सीटों की गिनती नहीं है. सम्मान आखिरकार सम्मान है."

ये भी पढ़ें

Mushaal Malik On Article 370: आर्टिकल 370 पर SC के फैसले पर यासीन मलिक की पत्नी को लगी मिर्ची, कहा- ये न्यायिक आतंकवाद से कम नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
प्रशांत किशोर की बांकीपुर से जीत पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान- 'मैं मानती हूं कि...'
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
LIVE: यूपी विधानसभा में हंगामे के बीच 69 हजार 19.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पास
Embed widget