एक्सप्लोरर

Sagardighi By-Election Result: बंगाल की सागरदिघी सीट पर कांग्रेस को मिली जीत, अधीर रंजन चौधरी बोले- 'TMC ने मुसलमानों के साथ गद्दारी की, लेकिन...'

Adhir Ranjan Chowdhury On Sagardighi By Election Results: पश्चिम बंगाल की सागरदिघी सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है. इस पर पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया आई है.

West Bengal By- Election Results 2023: पश्चिम बंगाल में सागरदिघी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है. पार्टी की इस जीत पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने राज्य की सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इन लोगों ने मुसलमानों के साथ गद्दारी की है.

मुर्शिदाबाद में चौधरी ने कहा, “तृणमूल ने मुसलमानों के साथ गद्दारी की है, पूरे बंगाल के मुसलमान जानते हैं कि टीएमसी और बीजेपी मिली हुई हैं. इतना ही नहीं तृणमूल बीजेपी की दलाली करती है. मुलसमानों को एक बार ठगा जा सकता है लेकिन बार-बार नहीं.”

उन्होंने आगे कहा, "मुर्शिदाबाद में टीएमसी ने पुलिस की मदद से लोगों पर अत्याचार किए. जनता को लालच देकर कितनी बार कांग्रेस को हराया. तब मैंने कहा था कि कांग्रेस हारने वाली नहीं है और आज ये सिद्ध हो गया कि कांग्रेस हारने वाली नहीं, हराने वाली पार्टी है."

कब हुआ था उपचुनाव?

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले की सागरदिगी विधानसभा सीट के लिए सोमवार (27 फरवरी) को हुए उपचुनाव में 73.49 प्रतिशत से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था. मतदान के दौरान कुछ मतदान केंद्रों पर तनाव भी रहा. एक चुनाव अधिकारी को बाद में पद से हटा दिया गया था. हालांकि, टीएमसी सत्तारूढ़ ने सीआरपीएफ पर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया. वहीं, बीजेपी और वाममोर्चा कांग्रेस के उम्मीदवारों ने भी टीएमसी पर आरोप लगाया.

टीएमसी विधायक के निधन के बाद हुआ उपचुनाव

तृणमूल कांग्रेस, विपक्षी बीजेपी और कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवार मुख्य दावेदार थे. टीएमसी ने देबाशीष बनर्जी को मैदान में उतारा, बीजेपी के उम्मीदवार दिलीप साहा थे और वामपंथी कांग्रेस के उम्मीदवार बायरन बिस्वास थे. सागरदिघी विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए भी जरूरी हो गया था क्योंकि पिछले साल दिसंबर में टीएमसी विधायक और राज्य के मंत्री सुब्रत साहा की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें: Election Results 2023: 'हमारे लिए चुनाव नतीजे उत्साहजनक भी हैं और निराशाजनक भी', रिजल्ट पर कांग्रेस का बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget