एक्सप्लोरर

पीयूष गोयल के बयान पर रितेश देशमुख ने दिया जवाब, कहा- आपने सवाल पूछने में देर कर दी

Loksabha Election 2019: रितेश देशमुख ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर जवाब दिया है. पीयूष गोयल ने ये आरोप लगाया था कि जिस वक्त मुंबई में आतंकी हमला हुआ था.

Loksabha Election 2019: बॉलीवुड एक्टर और महाराष्ट्र के पूर्व दिवंगत सीएम विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर जवाब दिया है. पीयूष गोयल ने ये आरोप लगाया था कि जिस वक्त मुंबई में आतंकी हमला हुआ था. उस समय तत्कालीन सीएम को प्रदेश से ज्यादा अपने बेटे को फिल्म में रोल दिलाने की चिंता थी.

अब इस पर अब रितेश देशमुख ने इस पर करारा जवाब दिया है. रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, आदरणीय मंत्री जी, ये सच है कि मैं ताज होटल गया था लेकिन ये सच नहीं है कि मैं उस वक्त गया था जब वहां गोलीबारी और बमबारी हो रही थी. ये सच है कि मैं अपने पिता के साथ था लेकिन ये सच नहीं है कि मेरे पिता मुझे किसी फिल्म में रोल दिलवाने के लिए किसी से बात करने गए थे. मेरे पिता ने कभी भी किसी निर्देशक या निर्माता से मुझे फिल्म में रोल देने के लिए सिफारिश नहीं की और मुझे इस बात पर गर्व है.

रितेश ने आगे लिखा, आपको पूरा अधिकार है कि आप अपने मुख्यमंत्री से पूछें, लेकिन आपने गलत वक्त पर ये सवाल उठाया है क्योंकि जिससे आप सवाल कर रहे हैं वो आपको जवाब देने के लिए मौजूद नहीं है. आप थोड़ा लेट हैं आपको 7 साल पहले ये सवाल उठाना चाहिए था तब शायद आपको जवाब मिल जाता.

रितेश के इस ट्वीट पर एक बार फिर पीयूष गोयल का बयान सामने आया है. पीयूष गोयल ने कहा कि रितेश देशमुख का ट्वीट मैंने देखा, उनका कहना है कि मैं हादसे के दूसरे दिन गया था लेकिन घिनौना उतना ही था कि वह एक फिल्म प्रोड्यूसर के साथ क्योंकि उनके पिताजी एक चीफ मिनिस्टर थे. वो हाई सिक्योरिटी एरिया था वहां किसी को जाने की इजाजत नहीं थी. हम में से किसी को भी वहां पर जाने को अलाउड नहीं था. लेकिन एक फिल्म प्रोड्यूसर को लेकर के जाना वहां पर उसके पीछे क्या मंशा थी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget