एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Elections 2024: यूपी से हिमाचल तक, राज्यसभा चुनाव से पहले इन राज्यों में नेताओं ने बदला पाला, देखें पूरी लिस्ट

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव में तीन राज्यों के विधायक मतदान करेंगे. इनमें से उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कई विधायक पार्टी बदल चुके हैं. अन्य राज्यों में भी कई विधायकों ने पाला बदला है.

Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान से पहले विधायकों ने जमकर पाला बदला है. सबसे ज्यादा दल-बदल उत्तर प्रदेश में हुई है और अब अखिलेश यादव के तीसरे उम्मीदवार की जीत मुश्किल दिख रही है. हिमाचल प्रदेश में भी विधायक बगावती तेवर दिखा रहे हैं. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में भी कई विधायक पाला बदल चुके हैं. यहां हम ऐसे ही विधायकों और सांसदों के बारे में बता रहे हैं.

राज्यसभा चुनाव के लिए जब उम्मीदवारों का नामांकन हुआ था, तब समाजवादी पार्टी के तीन और भारतीय जनता पार्टी के सात उम्मीदवारों का जीतना लगभग तय माना जा रहा था. हालांकि, मतदान का समय आते-आते हालात पूरी तरह से बदल चुके हैं. इसकी बड़ी वजह विधायकों का पाला बदलना है. विधायकों के पार्टी बदलने की बड़ी वजह राज्यसभा नहीं लोकसभा चुनाव हैं.

उत्तर प्रदेश
बहुजन समाजवादी पार्टी के सांसद राकेश पांडे अब बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. उनके पिता समाजवादी पार्टी के विधायक हैं. अखिलेश के तीसरे उम्मीदवार की जीत के लिए उनका वोट भी अहम होगा. ओपी राजभर के अनुसार गायत्री प्रजापति की पत्नी भी बीजेपी में शामिल होने वाली हैं. वह भी विधायक हैं. ऐसा होने पर राकेश पांडे के पिता का वोट भी बीजेपी को मिलने का दावा है. इस स्थिति में अखिलेश के तीसरे उम्मीदवार की हार तय है.

उत्तर प्रदेश में ही राजा भैया साफ कर चुके हैं कि वह राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार को वोट देंगे. पहले वह अखिलेश यादव के करीबी माने जाते थे. राजा भैया के पास दो विधायक हैं और उनका दावा है कि समाजवादी पार्टी के कुछ विधायक भी उनके संपर्क में हैं.

हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में एक ही सीट पर चुनाव हो रहा है. यहां एक उम्मीदवार की जीत के लिए 35 वोट जरूरी हैं और कांग्रेस के पास 40 विधायक हैं. ऐसे में दल बदल का ज्यादा असर राज्यसभा चुनाव में नहीं दिखेगा, लेकिन राजेंद्र राणा ने बगवाती तेवर अपना लिए हैं. बीजेपी की कोशिश कांग्रेस के विधायकों से क्रॉस वोटिंग कराने की है.

अरुणाचल प्रदेश
अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस और एनपीपी के दो-दो विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. हालांकि, यहां राज्यसभा चुनाव नहीं हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं की दल बदल जारी है.

ओडिशा
ओडिशा में बीजद विधायक देबासिस नायक और पूर्व कांग्रेस विधायक निहार रंजन मोहनंदा बीजेपी का हिस्सा बन चुके हैं. हालांकि, राज्यसभा के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं.

झारखंड
इस राज्य में भी राज्यसभा चुनाव नहीं हो रहे हैं, लेकिन नेताओं की दल बदल जारी है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा बीजेपी का हिस्सा बन चुकी हैं. गीता सिंभूम सीट से सांसद हैं.

तमिलनाडु
तमिलनाडु में तीन बार की कांग्रेस विधायक विजयाधरानी भी बीजेपी का हिस्सा बन चुकी हैं. बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता लेने के बाद विजयाधरानी ने पीएम मोदी के नेतृत्व और केंद्र सरकार की योजनाओं की जमकर तारीफ की. उन्होंने संसद में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के कांग्रेस के बिल की भी तारीफ की.

यह भी पढ़ेंः Rajya Sabha Election 2024: बिना वोटिंग राज्यसभा पहुंचे ये 41 नेता, बीजेपी से सबसे ज्यादा, कांग्रेस से सोनिया गांधी की डायरेक्ट एंट्री, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
‘दिल्ली पुलिस क्यों प्रोटेस्ट कर रही है, क्या ये पब्लिक के लिए...’, CJP का निशाना
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
RLD क्या अकेले लड़ेगी 2027 का यूपी चुनाव? सभी 403 सीटों पर तैयारी शुरू
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में 13वीं गिरफ्तारी, करनाल से सुनेहा पंडित अरेस्ट, एक फरार
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी तीसरे सबसे अमीर सांसद, नंबर 1 पर कौन? ADR की रिपोर्ट में खुलासा
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
ITBPS DG Sanjay Singhal: कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
कौन हैं ITBP के नए DG IPS संजय सिंघल? जिन्होंने संभाली भारत-चीन सीमा की सुरक्षा
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
वेटिकन में सदियों पुरानी परंपरा टूटी, पहली बार एक आम महिला बनीं मीडिया हेड, जानिए कौन हैं मारिया अल्वाराडो
Embed widget