एक्सप्लोरर

संजय सेठ को राज्यसभा भेजेगी बीजेपी, आज कर सकते हैं नामांकन

Rajya Sabha: भारतीय जनता पार्टी (BJP) संजय सेठ को राज्यसभा के चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाएगी. संजय सेठ आज नामांकन कर सकते हैं.

Rajya Sabha Election:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) संजय सेठ को राज्यसभा के चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से 8वां उम्मीदवार बनाएगी. संजय सेठ आज 11 बजे के आसपास नामांकन कर सकते हैं. संजय सेठ 2019 में समाजवादी पार्टी से बीजेपी में शामिल हुए थे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आज गुजरात से राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे.

इससे पहले बीजेपी के 7 कैंडिडेट्स ने बुधवार (14 फरवरी) को नामांकन किया था.  इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, प्रदेश पार्टी महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत, पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह और आगरा के पूर्व मेयर नवीन जैन शामिल हैं.  

27 फरवरी होगा चुनाव
गौरतलब है कि 27 फरवरी को राज्यसभा की 56 सीटों पर चुनाव होना है उनमें से 10 सीटें उत्तर प्रदेश में, छह-छह सीटें महाराष्ट्र और बिहार में, पांच सीटें पश्चिम बंगाल में, पांच सीटें मध्य प्रदेश में, चार सीटें गुजरात में, चार सीटें कर्नाटक में, तीन-तीन सीटें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान में हैं. इसके अलावा और ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी एक-एक पर चुनाव होना है.

गुजरात से जेपी नड्डा करेंगे नामांकन
बीजेपी ने धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को बिहार उम्मीदवार बनाया है, जबकि गुजरात से  जेपी नड्डा, गोविंदभाई ढोलकिया, मयंक भाई नायक, जशवंत सिंह सलाम सिंह परमार नामांकन करेंगे. इसके अलावा राजस्थान से बीजेपी के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ मैदान में होंगे.

इन नेताओं को भी बीजेपी ने दिया टिकट
छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह, हरियाणा से सुभाष बराला और कर्नाटक से बीजेपी के नारायण कृष्णसा भंडगे पर्चा भरेंगे. पश्चिम बंगाल से समिक भट्टाचार्य बीजेपी के उम्मीदवार होंगे. मध्य प्रदेश से बीजेपी ने एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, बंसीलाल गुर्जर और कांग्रेस ने अशोक सिंह को टिकट दिया है. महाराष्ट्र से बीजेपी अशोक चव्हाण, मेधा कुलकर्णी, अजीत गोपछड़े को राज्यसभा भेजेगी, जबकि ओडिशा से बीजेपी ने अश्विनी वैष्णव.

यह भी पढ़ें- किसान आंदोलन 2.0: आगे नहीं बढ़ने दे रही सरकार तो आंसू गैस के गोलों से निपटने को खोजे ये 'ब्रह्मास्त्र', यूं भर रहे हुंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget