एक्सप्लोरर

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में 27 फरवरी को होगा मतदान फिर 20 को कैसे जीत गईं सोनिया गांधी, समझें पूरा मामला

Rajya Sabha Election: सोनिया गांधी पहली बार राज्यसभा का हिस्सा बनी हैं. इससे पहले वह पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं. वह गांधी परिवार की दूसरी सदस्य हैं, जो राज्यसभा पहुंची हैं.

Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव में मतदान 27 फरवरी को होना है. 15 राज्यों की 56 सीटों के लिए 59 उम्मीदवार मैदान में हैं. 27 फरवरी को सदन में वोटिंग के बाद चुनाव के नतीजे भी सामने आ जाएंगे. हालांकि, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी मतदान होने से एक सप्ताह पहले ही राज्यसभा सांसद बन चुकी हैं. सोनिया मतदान से पहले सांसद कैसे बन गईं और राज्यसभा चुनाव के नियम क्या हैं, आइए समझते हैं.

सोनिया गांधी अकेले राज्यसभा सांसद नहीं बनी हैं. सोनिया के साथ भारतीय जनता पार्टी के चुन्नीलाल ग्यारसिया और मदर राठौर भी राज्यसभा सांसद बन चुके हैं. ये सभी नेता निर्विरोध चुनाव जीते हैं. 

कैसे राज्यसभा सांसद बनीं सोनिया?
राज्यस्थान में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं और इन तीन सीटों के लिए सभी दलों ने कुल तीन उम्मीदवार ही मैदान में उतारे थे. ऐसे में मतदान की जरूरत नहीं पड़ी और सोनिया के साथ बीजेपी के दोनों उम्मीदवार भी निर्वेरोध चुनाव जीत गए. राज्स्थान से कुल 10 राज्यसभा सांसद हो सकते हैं. 2024 के नतीजे आने के बाद यहां से छह राज्यसभा सांसद कांग्रेस और चार राज्यसभा सांसद बीजेपी के पास हैं.

कांग्रेस के मनमोहन सिंह और बीजेपी के भूपेंद्र यादव का राज्यसभा सांसद का कार्यकाल तीन अप्रैल को खत्म हो रहा है. वहीं, बीजेपी के किरोड़ी लाला मीणा पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. पिछले साल दिसंबर में वह विधानसभा चुनाव जीते थे और अब विधायक के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं.

अब रायबरेली का क्या होगा?
सोनिया गांधी इससे पहले पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं. 77 साल की सोनिया ने 2019 में ही साफ कर दिया था कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा. अब उन्होंने स्वास्थ्य का हवाला देकर कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी. इसके साथ ही उन्होंने रायबरेली के लोगों के लिए एक भावुक संदेश लिखा. कयास लगाए जा रहे हैं कि सोनिया की जगह उनकी बेटी प्रियंका रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं.

यह भी पढ़ेंः सोनिया गांधी निर्विरोध जीतीं राज्यसभा का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget