एक्सप्लोरर

राजस्थान: जोधपुर में विधानसभा चुनाव लड़ रहे ज्यादातर उम्मीदवारों को नहीं पता है MLA का फुल फॉर्म

जोधपुर में नामांकन भरने वाले करीब 20 उम्मीदवारों से एक ही सवाल किया गया. लेकिन सिर्फ एक उम्मीदवार ऐसा मिला जिसने किसी तरह लड़खड़ाते हुए एम.एल.ए. का फुल फॉर्म बता दिया.

नई दिल्ली: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए दोनों मुख्य पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. लेकिन नामांकन के दौरान ही जोधपुर में एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला. जहां कई ऐसे निर्दलीय उम्मीदवार दिखे जो एम.एल.ए. का चुनाव लड़ने जा रहे हैं लेकिन उन्हें एम.एल.ए. का फुल फॉर्म तक नहीं पता. सवाल करने पर किसी ने सॉरी कहा तो कोई अपने ज्ञान का खुलासा होता देख रिपोर्टर को ही ज्ञान देने लगा.

यूं तो राजस्थान में चुनाव के लिए नामांकन की तारीख निकल चुकी है. लेकिन जोधपुर में नामांकन भरने आए नेताओं के ज्ञान का स्तर क्या है उसका अंदाजा आप जवाब से लगा सकते हैं. मोहम्मद अशरफ खान जो शिक्षित होने का दावा खुद ही कर रहे थे लेकिन एम.एल.ए. का फुल फॉर्म पूछा गया तो सवाल पर जवाब के बजाय अगल-बगल झांकने लगे और मुस्कुराने लगे.

अशरफ खान ने जोधपुर शहर विधानसभा सीट से पर्चा भरा है. सूरसागर से बीएसपी ने जिन्हें टिकट दिया है उन्हें भी एम.एल.ए. का पूरा मतलब नहीं पता है. बलवीर राजावत जो सीधे अशोक गहलोत को चुनौती देने निर्दलीय मैदान में उतरे हैं. वो कहते हैं कि जवाब देने का वक्त नहीं है लेकिन दावा है गहलोत को हरा देंगे.

जोधपुर में नामांकन भरने वाले करीब 20 उम्मीदवारों से एक ही सवाल किया गया. लेकिन सिर्फ एक उम्मीदवार ऐसा मिला जिसने किसी तरह लड़खड़ाते हुए एम.एल.ए. का फुल फॉर्म बता दिया. एम.एल.ए. का मतलब बताने वाले इस इकलौते उम्मीदवार ने कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी की लाज रख ली जिन्हें सूरसागर सीट से टिकट मिला है.

मध्य प्रदेश: अरुण यादव ने सीएम शिवराज को बताया 'दानव', बोले- बुधनी में 'शैतान' से लड़ रहा हूं

ये बात सच है कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के लिए शिक्षा की कोई योग्यता, अनिवार्य नहीं होती लेकिन अगर ये लोग सिर्फ नामांकन वाले फॉर्म को भी ध्यान से पढ़ लेते तो इन्हें एम.एल.ए. का फुल फॉर्म पता चल जाता.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget