एक्सप्लोरर

Karanpur Election 2023: राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को होगा चुनाव, जानिए किस-किस के बीच हो सकती है टक्कर

Rajasthan Election 2023 Update: चुनाव आयोग 12 दिसंबर को इस सीट पर चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करेगा. प्रत्याशी 19 दिसंबर तक नामांकन कर सकते हैं. 20 दिसंबर को नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी.

Rajasthan Election 2023 News: राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव की तारीख तय हो गई है. यहां 5 जनवरी को मतदान होगा, जबकि 8 तारीख को वोटों की गिनती की जाएगी. बता दें कि राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटें हैं, लकिन 25 नवंबर को सिर्फ 199 सीटों के लिए ही वोटिंग हुई थी. तब करणपुर सीट पर मतदान इसलिए स्थगित कर दिया गया था, क्योंकि चुनाव से कुछ दिन पहली कांग्रेस के प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर की मौत हो गई थी.

अब जबकि राजस्थान में 199 सीटों के लिए वोटों की गिनती हो चुकी है तो चुनाव आयोग ने मंगलवार (5 दिसंबर) को करणपुर सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर तारीख का ऐलान किया. मतदान की तारीख की घोषणा के साथ ही अलग-अलग राजनीतिक दलों ने यहां चुनाव लड़ने की तैयारी भी शुरू कर दी है.

ऐसा रहेगा चुनाव का पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग ने करणपुर सीट पर चुनाव के लिए जो कार्यक्रम जारी किया है, उसके मुताबिक, 12 दिसंबर को अधिसूचना जारी होगी. नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत भी इसी दिन से हो जाएगी. प्रत्याशी 19 दिसंबर तक नामांकन कर सकते हैं. 20 दिसंबर को नामांकन फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी. इसके बाद 22 दिसंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे. 5 जनवरी को मतदान होगा और 8 जनवरी को वोटों की गिनती होगी.


Karanpur Election 2023: राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर 5 जनवरी को होगा चुनाव, जानिए किस-किस के बीच हो सकती है टक्कर

अभी क्या है इस सीट पर स्थिति

गंगानगगर संभाग में आने वाले करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव 2023 से पहले कांग्रेस के गुरमीत सिंह कुन्नर का कब्जा था. उनकी मौत के बाद अब यहां कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, ये देखने वाली बात होगी. क्या पार्टी कुन्नर के परिवार के किसी सदस्य को टिकट देगी या फिर किसी और को चुना जाएगा. वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने इस सीट पर सुरेंद्र पाल सिंह को उम्मीदवार बनाया था और अब देखना होगा कि क्या बीजेपी सुरेंद्र पाल सिंह को ही टिकट देगी या कोई और चुना जाएगा.

ये भी पढ़ें

US के डिप्टी एनएसए ने भारत के सामने उठाया खालिस्तानी नेता की हत्या की साजिश का मामला, जाने व्हाइट हाउस ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget