एक्सप्लोरर

Rajasthan Assembly Election: राजस्थान में BJP ने किया संकल्प पत्र और चुनाव प्रबंधन समितियों का एलान, इन नेताओं को किया शामिल, जानें क्या है अहम

Rajasthan Election News: राजस्थान में बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को रफ्तार दे दी है. राज्य में पार्टी ने 2 अहम समितियों का गठन कर दिया है.

Rajasthan Assembly Election  2023: राजस्थान में इस साल के अंत में संभावित विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है. बीजेपी ने गुरुवार (17 अगस्त) को दो अहम समितियों का गठन कर चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं. इनमें प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति और प्रदेश संकल्प पत्र समिति शामिल हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार इन कमेटी का गठन कर इनकी जानकारी ट्वीटर पर शेयर की गई है. 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को संकल्प पत्र समिति का संयोजक नियुक्त किया है. वहीं, दूसरी ओर पूर्व सांसद नारायण पंचारिया को चुनाव प्रबंधन कमेटी का संयोजक बनाया गया है. इन दोनों समितियों में राष्ट्रीय नेतृत्व को ज्यादा और राज्य के नेताओं कम प्राथमिकता दी गई है. बीजेपी चुनाव के पहले प्रदेश में किसी तरह का आपसी मनमुटाव नहीं चाहती है. अर्जुन राम मेघवाल को संयोजक की जिम्मेदारी यह दर्शाती है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव का घोषणा पत्र उन्हीं के नेतृत्व में तैयार किया जाएगा.

ये निभाएंगे अर्जुन राम मेघवाल का साथ

वैसे तो संकल्प पत्र समिति में कुल 25 लोग शामिल हैं, लेकिन मेघवाल का संकल्प तैयार करने में मुख्य रूप से साथ निभाने वालों में सह-संयोजक राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवारी, किरोड़ीलाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री व पूर्व विधायक अल्का सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष मेहरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ शामिल हैं. इसके अलावा संकल्प समिति में 18 अन्य सदस्य भी शामिल हैं.

प्रदेश के दिग्गजों को फिलहाल कमेटी से रखा दूर

बीजेपी ने इन दोनों ही समितियों में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज नेता वसुंधराजे और उऩके गुट के किसी भी नेता को दूर रखा है. इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ को भी कमेटियों से बाहर ही रखा है. बीजेपी ने इन समितियों में शीर्ष स्तर के नेता से लेकर अधिवक्ता को शामिल किया है. इससे संकल्प पत्र में हर तबके की बात को शामिल करने में आसानी रहेगी. वसुंधराराजे के बारे में प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का कहना था कि वह मुख्य कैंपेन में शामिल होंगी.

चुनाव संचालन समिति में इनका रहेगा महत्वपूर्ण रोल

प्रदेश में वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव की संचालन समिति में बीजेपी ने पूर्व प्रदेश महामंत्री ओकार सिंह लखावत राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़, प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, दामोदर अग्रवाल, सीएम मीणा, कन्हैयालाल बैरवाल को सह-संयोजक बनाया है. इस समिति में कुल 21 लोगों को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: विधानसभा चुनाव को लेकर BJP की दो समितियों में वसुंधरा राजे का नाम नहीं, प्रदेश प्रभारी क्या बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget