एक्सप्लोरर

राजस्थान: बीजेपी की पहली लिस्ट में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार का नाम नहीं, मौजूदा मुस्लिम MLA का भी टिकट कटा

इस लिस्ट में बीजेपी ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है. नागौर से पार्टी ने मौजूदा विधायक हबीबुर्ररहमान का टिकट काट कर वहां से दूसरे उम्मीदवार को उतारा है.

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा की 200 में से 131 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है. नागौर से पार्टी ने मौजूदा विधायक हबीबुर्ररहमान का टिकट काट कर वहां से दूसरे उम्मीदवार को उतारा है. एक अन्य मुस्लिम उम्मीदवार यूनुस खान जो सीएम वसुंधरा राजे के खास माने जाते हैं और राज्य के परिवहन मंत्री भी हैं. उन्हें भी पहली लिस्ट में टिकट नहीं दिया गया है.

यूनुस डीडवाना से विधायक हैं लेकिन पहली सूची में डीडवाना का नाम नहीं है. मंत्री सुरेंद्र गोयल नंद लाल मीणा और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त सुंदर लाल के भी टिकट काटे गए हैं.

राजस्थान चुनाव: BJP की पहली लिस्ट में कई मौजूदा MLAs के टिकट कटे, 131 उम्मीदवारों में 25 नए चेहरे शामिल

बता दें कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झालरापाटन की अपनी पारंपरिक सीट से ही चुनाव लड़ेंगी. पार्टी ने अपने लोकसभा सांसद सोना राम चौधरी को भी विधानसभा चुनाव में उतारा है और 12 महिलाओं को टिकट दी है. बीजेपी ने 25 नए चेहरों को टिकट दिया है. बीजेपी की पहली सूची में 85 मौजूदा विधायकों को जगह दी गई है. राजस्थान में सात दिसंबर को एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे और 11 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget