कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में राहुल गांधी ने कहा-52 सांसद इंच-इंच की लड़ाई लड़ेंगे
कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारे 52 सांसद इंच-इंच की लड़ाई लड़ेंगे. उन्होंने कहा है कि हमें आक्रामक बने रहना है.

नई दिल्लीः कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और वोटर्स का आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है. उन्होंने संसदीय दल की बैठक में कहा कि आपमें से हरेक कांग्रेस सदस्य को यह याद रखना चाहिए कि आप संविधान के लिए लड़ रहे हैं. आप भारत के हरेक नागरिक के लिए लड़ रहे हैं चाहे उसका कोई भी रंग हो या कोई भी विश्वास हो.
बैठक में राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारे 52 सांसद बीजेपी के खिलाफ इंच-इंच की लड़ाई लड़ेंगे. साथ ही उन्होंने कहा है कि उन्होंने कहा कि हम 52 सांसद ही बीजेपी के लिए काफी हैं. बीजेपी नफरत और गुस्से का इस्तेमाल हमारे खिलाफ करेगी और आप इसका आनंद उठाएं, आप आक्रामक बनें, ये समय आत्ममंथन करने और फिर से ऊर्जा ग्रहण करने का समय है.
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल गांधी के बयान के बारे में ट्वीट किया है. इसके अलावा बैठक से खबर आई है कि सोनिया गांधी ने राहुल गांधी की तारीफ की है और उन्हें दूरदर्शी नेता बताया है. इसके अलावा सोनिया गांधी ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव में आक्रामक लड़ाई लड़ी.
Shri Rahul Gandhi thanked the voters & Congress workers.
He says, ‘every Congress member must remember that each one of you is fighting for the Constitution, for every person in India irrespective of the color of his skin or belief’. pic.twitter.com/yMtE6IWUXo — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 1, 2019
इससे पहले आज दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में फैसला किया गया है कि सोनिया गांधी कांग्रेस संसदीय दल की नेता बनी रहेंगी. कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर ये जानकारी दी. इस दौरान सोनिया गांधी ने 12 करोड़ वोटरों का आभार व्यक्त किया है.
Smt. Sonia Gandhi elected as the leader of Congress Parliamentary Party!
She says, ‘we thank the 12.13 Cr voters for reposing faith in the Congress Party’. pic.twitter.com/H4z9i3dN8B — Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) June 1, 2019
अब सीपीपी नेता सोनिया गांधी लोकसभा में कांग्रेस के नेता का चुनाव करेंगी. इसके लिए उन्हें अधिकृत किया गया है. लोकसभा में कांग्रेस के नेता के तौर पर केरल से कांग्रेस के नेता के सुरेश को चुनने की बात चल रही है. के सुरेश केरल से छह बार सांसद चुने गये हैं और दलित नेता भी हैं.
बताया जा रहा है कि बैठक में आगामी सत्र के लिए रणनीति पर भी चर्चा हो रही है. आज सीपीपी की बैठक की एक खास बात ये भी रही है कि CWC (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) की बैठक में राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश के बाद ये पहली बैठक है. संसद के केंद्रीय कक्ष में चली इस बैठक में पार्टी के लोकसभा के सभी 52 सदस्यों के अलावा राज्यसभा सदस्य भी शामिल रहे.
कांग्रेस संसदीय दल की नेता बनी रहेंगी सोनिया गांधी, 12 करोड़ वोटरों को कहा शुक्रिया











