एक्सप्लोरर

2019 के पीएम की चर्चाः राहुल की राह में ये लोग अटका रहे हैं रोड़े

नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने से पहले और पीएम बनने के बाद तक कई बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है. लेकिन आज पहली बार राहुल गांधी ने मोदी की पीएम की गद्दी पर दावेदारी पेश कर दी.

नई दिल्लीः कर्नाटक में सीएम के लिए चुनाव हो रहा है लेकिन आज देश में चर्चा 2019 के पीएम के लिए हो रही है. राहुल गांधी ने पहली बार कहा है कि वो 2019 में पीएम बनना चाहते हैं. अब तक ये बात सामने थी कि कांग्रेस सहयोगियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और पीएम का फैसला जीत हार के बाद होगा लेकिन राहुल गांधी ने खुद को पीएम की रेस में लाकर बड़े बड़े दिग्गजों के सपनों पर पानी फेर दिया है. हालांकि राहुल के लिए ये राह आसान भी नहीं है.

राहुल ने कहा मैं पीएम बन सकता हूं, बीजेपी बोली- ‘दिन में ख्वाब देख रहे हैं’

राहुल गांधी के लिए 2019 में पीएम बनना इतना आसान नहीं होने वाला है. चुनावी शतरंज पर देखें तो राहुल जिनके दम पर मोदी को चुनौती दे रहे हैं. वही चेहरे राहुल की पीएम वाली कुंडली में राहु बने हुए हैं.

देश की राजनीति के तीन ऐसे चेहरे हैं जो कहने को तो पीएम मोदी के खिलाफ राहुल के साथ हैं. लेकिन जब पीएम बनने का समय आएगा तो क्या ये चेहरे राहुल गांधी के नाम पर सहमति बनाएंगे? अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी में अखिलेश यादव को पीएम की गद्दी पर देखने के सपने देखे जा रहे हैं. वैसे ही सोशल मीडिया पर अखिलेश को आने वाला पीएम बताने वाले कई गाने वायरल किये जा रहे हैं. इस लिहाज से देखा जाए तो पीएम पद के लिए अखिलेश यादव राहुल गांधी के सामने चुनौती के तौर पर पेश हो सकते हैं. दोनों में कई समानताएं भी हैं जैसे अखिलेश और राहुल गांधी की उम्र में ज्यादा फर्क नहीं है. अखिलेश का प्रशासनिक अनुभव राहुल गांधी से ज्यादा ही है. वहीं अखिलेश देश भर में मोदी के खिलाफ गैर कांग्रेस गठबंधन की संभावनाएं तलाशते हुए तमाम नेताओं से मिल रहे हैं. मायावती बीएसपी सुप्रीमो मायावती भी पीएम की दावेदार हैं और ये राहुल गांधी और अखिलेश दोनों से ही सीनियर हैं. दलित नेता होने की वजह से 2019 में उनकी भूमिका सबसे अहम मानी जा रही है और इसलिए उनकी पार्टी पीएम मायावती के नाम के गाने गा रही है. मोदी के विजयरथ को रोकने के लिए मायावती 2019 में अखिलेश के साथ हैं और समाजवादी पार्टी के नेता मायावती को भविष्य का पीएम बता चुके हैं. तेजस्वी यादव पीएम पद का एक और चेहरा तेजस्वी यादव भी साबित हो सकते हैं. तेजस्वी उन लालू यादव के बेटे हैं जो दो बार पीएम की कुर्सी पर बैठते-बैठते रह गए थे. फिलहाल लालू यादव चारा घोटाले की सजा जेल में काट रहे हैं. हालांकि उनकी पार्टी अब तेजस्वी को पीएम उम्मीदवार के तौर पर देख रही है. राजनीति के इन राहु केतु से पार पाने के बाद ही राहुल की राह पीएम की कुर्सी की ओर बढ पाएगी. वैसे सोनिया गांधी ने मार्च महीने में जब अपने घर पर भोज का कार्यक्रम रखा था उसी वक्त ये तय हुआ था कि पीएम के नाम का फैसला चुनाव जीतने के बाद होगा. वैसे राहुल की पहली चुनौती तो मोदी हैं जो एक बार फिर पीएम बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं. अमित शाह तो कह रहे हैं कि 2019 में 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिलेंगे. रिपोर्ट कार्ड की बात करें तो मोदी के मुकाबले राहुल काफी पीछे हैं. जानें राहुल गांधी की राह की मुसीबतें जब से राहुल कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं गुजरात हिमाचल समेत पांच राज्यों के चुनाव हार चुके हैं. कांग्रेस के पास गिनती के 3 राज्य बचे हैं और कर्नाटक भी छिनने के संकेत मिल रहे हैं. पूरे देश पर दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस 2014 में सिर्फ 44 सीटों पर सिमट गई थी. राहुल की झोली में एक भी ऐसा चुनाव नहीं है जिसे वो अपने दम पर जीता हुआ कह सकें. वहीं दूसरी ओर मोदी के नेतृत्व में बीजेपी हर दिशा में कमल खिलाती आगे बढ़ रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget