एक्सप्लोरर

राहुल गांधी ने चुनाव में चला सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड, 2019 में बीजेपी के लिए होगा बड़ा चैलेंज?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि राहुल के सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड 2019 में बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड की काट बन सकता है. हिंदुत्व की राजनीति बीजेपी का ब्रह्मास्त्र है लेकिन ऐसा लगता है कि सॉफ्ट हिंदुत्व में मुस्लिम भी कांग्रेस के साथ हैं.

नई दिल्लीः 2014 में बीजेपी की जीत की एक बड़ी वजह नरेंद्र मोदी की हिंदुत्व ब्रांड वाली छवि थी. उस समय माना गया कि सेक्युलर ठप्पे के कारण हिंदू वोटर कांग्रेस से दूर हो गए. अब इन विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी ने कांग्रेस की इस छवि को तोड़ने के लिए काफी मेहनत की है. गुजरात से कर्नाटक और फिर मध्यप्रदेश से राजस्थान तक राहुल के मंदिर दौरे काफी चर्चा में रहे. सवाल है कि क्या कांग्रेस को इसी मंदिर पॉलिटिक्स और सॉफ्ट हिंदुत्व का फायदा मिला और यही 2019 में बीजेपी के लिए चैलेंज होगा.

राहुल के सारे मंदिर दौरों को देखें तो बड़े चुनावी राज्य में उन्होंने अहम मंदिरों का दौरा किया और अपनी हिंदुत्ववादी छवि बनाने की कोशिश की. इन दौरों के दौरान उन्होंने अपने हमेश से हिंदुवादी होने से जुड़ी कुछ बातें भी कहीं मसलन मेरी दादी और मेरा परिवार शिवभक्त है. हम इन चीजों को निजी रखते हैं और इनके बारे में बोलते नहीं हैं. क्योंकि हमें लगता है जो हमारा धर्म है वो हमारी चीज है.

कभी जनेऊधारी हिंदू, शिवभक्त तो कभी रामभक्त के तौर पर प्रचार ठीक एक साल पहले राहुल ने गुजरात चुनाव में अपने शिवभक्त होने का ऐलान किया था लेकिन धर्म को निजी मामला बताया था. हालांकि उसके बाद हर चुनाव में राहुल ने इस निजी मामले की जमकर नुमाइश की. मध्य प्रदेश से राजस्थान तक मंदिर के चक्कर लगाये. खुद को जनेऊधारी हिंदू, शिवभक्त तो कभी रामभक्त के तौर पर प्रचारित किया.

बीजेपी के उकसाने पर बताया गोत्र जब बीजेपी के संबित पात्रा ने पूछा कि राहुल गांधी का क्या गोत्र है तो बीजेपी के बार बार उकसाने पर पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर में राहुल ने अपना गोत्र भी बता दिया. मंदिर के पुजारी ने बताया कि राहुल गांधी ने अपना गोत्र दत्तात्रेय बताया है और वो कश्मीरी ब्राह्मण हैं. हालांकि पुष्कर में गोत्र बताने के बावजूद कांग्रेस हार गई लेकिन राहुल की मंदिर पॉलिटिक्स तीनों राज्यों में काम कर गई.

जहां-जहां राहुल गांधी मंदिरों में गए वहां सीटों पर कैसा असर पड़ा तो पता चलता है कि- मध्य प्रदेश में राहुल गांधी 5 मंदिरो में गए जिनका असर 28 सीटों पर था, उनमें से 13 पर कांग्रेस जीती है. राजस्थान में भी राहुल गांधी 28 सीटों पर असर वाले 3 मंदिरों में गए वहां भी 12 में कांग्रेस को जीत मिली. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष 2 मंदिरों में गए, जिनका असर 12 सीटों पर था, इनमें से 10 कांग्रेस के पास आईं.

कांग्रेस ने मुस्लिम कार्ड भी खेला सिर्फ सॉफ्ट हिंदुत्व ही नहीं कांग्रेस ने मुस्लिम कार्ड भी खेला. कमलनाथ का एक वीडियो भी काफी चर्चा में रहा जिसमें वो कहते दिख रहे थे कि अगर मुसलमान समाज के 90 फीसदी वोट नहीं पड़े तो हमें बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है. यानी एक तरफ राहुल हिंदू वोट जुटा रहे थे तो दूसरी ओर बंद कमरों में मुस्लिम वोटों का जुगाड़ भी हो रहा था. इन सबके बीच राम मंदिर की हवा भी बीजेपी को बचा नहीं पायी तो सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राहुल गांधी का सॉफ्ट हिंदुत्व कार्ड काम कर रहा है? एक्सपर्ट्स का मानना है कि राहुल के सॉफ्ट हिंदुत्व का कार्ड 2019 में बीजेपी के हिंदुत्व कार्ड की काट बन सकता है. हिंदुत्व की राजनीति बीजेपी का ब्रह्मास्त्र है लेकिन ऐसा लगता है कि सॉफ्ट हिंदुत्व में मुस्लिम भी कांग्रेस के साथ हैं.

यह राहुल गांधी का चुनाव था, उन्होंने कांग्रेस को फिर से बुलंद मुकाम दिलाया- सिंधिया

Detail: जानिए आखिर कैसे राहुल गांधी ने लिखी कांग्रेस की जीत की पटकथा सीएम चुनने के लिए राहुल गांधी का हाईटेक अंदाज, फोन पर मुख्यमंत्रियों के नाम बताने को कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget