एक्सप्लोरर

CWC ने राहुल गांधी को दिया गठबंधन से जुड़े सारे फैसले लेने का अधिकार

आज राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कहा कि इस समय कांग्रेस पार्टी के लिए वोट आधार बढ़ाना सबसे बड़े कामों में से एक है.

नई दिल्लीः कांग्रेस कार्यसमिति ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को ये अधिकार दिया है कि वो पार्टी के लिए चुनावों से पहले और चुनावों के बाद के गठबंधन पर सारे फैसले ले सकते हैं. आज राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में कहा कि इस समय कांग्रेस पार्टी के लिए वोट आधार बढ़ाना सबसे बड़े कामों में से एक है. हमें हर संसदीय क्षेत्र में जाकर उन लोगों को ढूंढना होगा जो हमारे लिए वोट नहीं करते हैं और उन तक पहुंचने के लिए हमें एक रणनीति बनानी होगी, वहीं उनका भरोसा दोबारा जीतने के लिए कोशिश करनी होगी.

दरअसल, 2019 को लेकर पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने गठबंधन का मंत्र दिया है. सोनिया गांधी ने जहां समान विचार वाली पार्टियों को एक साथ आने का आह्वान किया है वहीं चिदंबरम ने बैठक में प्रेजेंटेशन देकर कहा है कि अगर बड़ा गठबंधन होता है तो यूपीए 300 सीटें जीत सकता है. चिदंबरम का दावा है कि देश के 12 राज्य ऐसे हैं जहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला है और सही से लड़ाई लड़ी जाए तो इन्ही राज्यों में कांग्रेस को 150 सीटें मिल सकती हैं.

इसके अलावा राहुल गांधी ने आज पार्टी के कुछ नेताओं को एक तरह से चेतावनी देते हुए कहा कि 'मैं बेहद बड़ी लड़ाइयां लड़ रहा हूं, पार्टी फोरम में बोलने को हरेक को अधिकार है लेकिन अगर पार्टी का कोई नेता गलत बयान देकर इस लड़ाई को कमजोर करता है तो मैं उसके खिलाफ कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटूंगा.'

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की नवगठित कार्य समिति की पहली बैठक आज पार्लियामेंट एनेक्सी में हो रही है. बीते दिनों कांग्रस पार्टी ने अपनी नई CWC का गठन किया था और आज इसकी बैठक में पार्टी के कई दिग्गज और वरिष्ठ नेता हिस्सा ले रहे हैं.

राहुल के नेतृत्व में पहली बार विस्तारित CWC की बैठक के लिए पार्टी के 239 बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया है. CWC की बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव से पहले सारी पार्टियों से गठबंधन करने और राहुल गांधी को गठबंधन का चेहरा बनाने पर ज़ोर दिया गया. सचिन पायलट, शक्ति सिंह गोहिल, रमेश चेन्निथला जैसे कुछ नेताओं ने कहा कि पार्टी को रणनीतिक गठबंधन बनाना चाहिए. साथ ही कोशिश करनी चाहिए कि गठबंधन के केंद्र में कांग्रेस हो. इन नेताओं का कहना था कि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरें और राहुल गांधी गठबंधन का चेहरा हों.

बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों 51 सदस्यीय कार्य समिति का गठन किया था जिसमें 23 सदस्य, 18 स्थाई आमंत्रित सदस्य और 10 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं. पिछले साल दिसंबर में कांग्रेस की कमान संभालने वाले राहुल गांधी ने नई कार्यसमिति में अनुभवी और युवा नेताओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है.

CWC की बैठक में कांग्रेस ने पेश किया 2019 में 300 सीटें हथियाने का फॉर्मूला

2019 की जंग: सोनिया का मंत्र, समान विचार वाले साथ आएं, चिदम्बरम बोले- बड़ा गठबंधन हो

CWC: विशेष न्यौते के बावजूद नहीं पहुंचे दिग्विजय सिंह, जनार्दन द्विवेदी जैसे पुराने दिग्गज
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
'आपके चचा आपके ही...', ओम प्रकाश राजभर ने शिवपाल यादव का जिक्र कर अखिलेश को बताई अंदर की बात?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget