एक्सप्लोरर

UP Election 2022: Kanpur रैली में विपक्ष पर गरजे PM Modi, बोले- परिवारवादी इस बार फिर हारेंगे, यूपी में 10 मार्च को मनेगी होली

UP Assembly Election: पीएम मोदी ने कहा कि पहले चरण के मतदान ने यह साफ कर दिया है कि योगी सरकार गाजे-बाजे के साथ आ रही है. कानपुर देहात और आसपास के इलाकों से एक बार फिर बीजेपी को फिर आशीर्वाद मिलेगा. 

PM Modi Kanpur Rally: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कानपुर में जनसभा को संबोधित किया. अकबरपुर विधानसभा में पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा, इस बार उत्तर प्रदेश में रंगो वाली होली 10 दिन पहले ही मनाई जाएगी. 10 मार्च को ही जब चुनाव नतीजे आएंगे, धूम-धाम से रंगों वाली होली शुरू हो जाएगी.

पीएम ने कहा, UP के लोगों ने इन्हें  2014 में हराया, 2017 में हराया और 2019 में फिर एक बार हराया और अब 2022 में भी घोर परिवारवादी फिर से हारेंगे. पीएम मोदी ने कहा, परिवारवादी हमेशा पार्टनर क्यों बदलते रहते हैं. वो कैसे यूपी के लोगों की सेवा करेंगे. पहले की सरकारों ने प्रदेश के लोगों को लूटा है. 

'यूपी में माफियागिरी ले रही आखिरी सांसें'

पीएम मोदी ने कानपुर रैली में कहा, हार का ठीकरा साथ वाले गले में डाल देते हैं. इन लोगों का बस चलता तो कानपुर और यूपी के दूसरे मोहल्लों को माफियागंज मोहल्ला बना देते. माफियागिरी यूपी में आखिरी सांसें गिन रही है. 

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 2014 में यहां ऐसी सरकार थी जो गरीबों का घर बनाने के लिए तैयार नहीं थी. पहले की सरकारों ने यूपी के सामर्थ्य के साथ इंसाफ नहीं किया. उन लोगों ने यूपी को लूटा, दिन रात लूटा और यहां के लोगों को अपराधियों-दंगाइयों-माफियाओं के हवाले कर दिया.

'गाजे-बाजे के साथ आ रही है योगी सरकार'

पीएम मोदी ने कहा, यूपी में दूसरे चरण का जो ट्रेंड आया है और पहले चरण की जो वोटिंग हुई है, उसने चार बातें बहुत साफ कर दी हैं. पहला- भाजपा की सरकार, योगी जी की सरकार फिर आ रही है, पूरे जोर-शोर से आ रही है, गाजे-बाजे के साथ आ रही है.

दूसरा- हर जाति के लोग, हर वर्ग के लोग बिना बंटे, गांव के लोग-शहर के लोग बिना बंटे, बिना किसी भ्रम में पड़े, एकजुट होकर अपने यूपी के तेज विकास के लिए वोट कर रहे हैं. तीसरा- हमारी माताओं-बहनों-बेटियों ने बीजेपी की जीत का झंडा खुद उठा लिया है.

चौथा- मेरी मुस्लिम बहनें, चुपचाप, बिना किसी शोर-शराबे के, मन बनाकर मोदी को आशीर्वाद देने के लिए घर से निकल रही हैं. हमारी मुस्लिम महिलाएं-बहनें-बेटियां जानती हैं कि जो सुख-दुख में काम आता है, वही अपना होता है. 

मुस्लिम लड़कियां सुरक्षित महसूस कर रहीं: पीएम

कानपुर में पीएम ने कहा, उत्तर प्रदेश में बीजेपी के राज में मुस्लिम लड़कियां खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं. राज्य में अब बहुत अधिक संख्या में मुस्लिम लड़कियां स्कूल और कॉलेजों में जा रही हैं. आज यूपी के करोड़ों नागरिकों को मुफ्त राशन का डबल लाभ मिल रहा है. यही कारण है कि 100 साल के बाद इतने बड़े संकट में, दुनिया की इतनी बड़ी महामारी में भी गरीब का चूल्हा जलता रहा.

उन्होंने कहा, 2017 से पहले, यूपी में हर दूसरे दिन राशन घोटाले होते थे. उन्होंने लाखों के फर्जी राशन कार्ड बनाए. डबल इंजन सरकार ने इस फर्जी राशन कार्ड योजना को समाप्त कर दिया. आज यूपी की करोड़ों जनता को मुफ्त में राशन मिल रहा है. मेरी गरीब बहनों और मांओं के चूल्हे कभी बंद नहीं होंगे.

पीएम मोदी ने कहा, ममता बनर्जी की पार्टी उनके एक नेता जो गोवा में चुनाव पहली बार लड़ रहे हैं. उनसे पूछा गया कि गोवा में आपकी पार्टी का कोई वजूद तो है नहीं, आप यहां चुनाव लड़ने क्यों आए हो. वो कहते हैं कि हमने तो इस पार्टी से इसलिए गठंधन किया है, क्योंकि हम गोवा में हिंदू वोटों को बांटना चाहते हैं. 

Elections 2022 Voting Live: यूपी के दूसरे चरण में अबतक 23 फीसदी वोटिंग, उत्तराखंड में कई जगह EVM खराब

Tamil Nadu Suicide Case: लवण्या सुसाइड केस की CBI से जांच पर SC ने तमिलनाडु सरकार से कहा- इसे प्रतिष्ठा का मुद्दा न बनाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget