एक्सप्लोरर

राफेल डील: राहुल गांधी के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई के लिए SC पहुंची बीजेपी, 15 अप्रैल को होगी सुनवाई

चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वह याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगी. मीनाक्षी लेखी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पीठ से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कथित रूप से टिप्पणी की, ''अब सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया कि चौकीदार चोर है.''

नई दिल्ली: बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने राफेल मामले में हाल ही में दिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर राहुल गांधी की टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ अवमनना याचिका दायर की. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि वह याचिका पर 15 अप्रैल को सुनवाई करेगी. नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद मीनाक्षी लेखी ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि राहुल गांधी ने अपनी व्यक्तिगत टिप्पणियों को शीर्ष अदालत के मुंह में डाला है और इस तरह उन्होंने गलत धारणा पैदा करने का प्रयास किया है.

मीनाक्षी लेखी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी ने पीठ से कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कथित रूप से टिप्पणी की, ''अब सुप्रीम कोर्ट ने भी कह दिया कि चौकीदार चोर है.'' राहुल गांधी ने अमेठी संसदीय सीट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बातचीत के दौरान बयान दिया. राहुल गांधी का इस सीट पर बीजेपी की नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से मुकाबला है.

SC ने स्वीकार किया है कि राफेल में कुछ भ्रष्टाचार है- राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के हाल ही में दिये गये इंटरव्यू का भी जिक्र किया, जिसमें मोदी ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल सौदे में उनकी सरकार को क्लीन चिट दी है. राहुल गांधी ने अमेठी सीट के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा था, ''अब सुप्रीम कोर्ट ने भी स्पष्ट कर दिया है कि चौकीदार जी ने चोरी की है.'' उन्होंने दावा किया कि शीर्ष अदालत ने ''स्वीकार किया है कि राफेल में कुछ भ्रष्टाचार है.''

शीर्ष अदालत ने बुधवार को अपने फैसले में कहा था कि वह याचिकाकर्ताओं द्वारा उल्लिखित नये दस्तावेजों के आधार पर राफेल सौदे के मामले में सुनाये गये फैसले पर पुनर्विचार के लिये दायर याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. कोर्ट ने इन दस्तावेजों पर विशेषाधिकार का दावा करने के आधार पर सरकार की प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया था.

गांधी ने कहा था, ''मैं खुश हूं और मैं महीनों से यह कह रहा हूं कि हिन्दुस्तान के प्रधानमंत्री ने एयरफोर्स का पैसा अनिल अंबानी को दे दिया है और सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार कर लिया है. सुप्रीम कोर्ट इसकी जांच करने जा रहा है.'' कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, ''मैं सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करना चाहता हूं. यह बहुत ही खुशी का दिन है. सुप्रीम कोर्ट ने न्याय के बारे में बात की है. न्याय की जीत हुयी है.''

दिल्ली में कराता था अवैध हथियारों की सप्लाई, स्पेशल सेल ने किया गिरफ्तार

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget