एक्सप्लोरर

Punjab Election Result 2022: पंजाब में नतीजों से पहले आम आदमी पार्टी ने केजरीवाल को बताया पीएम मटेरियल - सिद्धू ने साधी चुप्पी, बकरी के साथ दिखे सीएम चन्नी

Punjab Assembly Election Result 2022: पंजाब के मुख्यमंत्री का चुनाव नतीजों से ठीक पहले एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें पंजाब के सीएम बकरी का दूध निकालते नजर आ रहे हैं.

पंजाब विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज आ रहा है. आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग अलग दावे कर रही हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री के करीबी और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सीएम अरविंद केजरीवाल को पीएम मटेरियल बताया है. नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू ने चुप्पी साध रखी है. उन्होंने चुनाव नतीजों को लेकर कोई बयान नहीं दिया है. 

पंजाब के मुख्यमंत्री का चुनाव नतीजों से ठीक पहले एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें पंजाब के सीएम बकरी का दूध निकालते नजर आ रहे हैं. यह वीडियों उनके ही ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया गया था. यह वीडियो उसी विधानसभा क्षेत्र का है जहां से सीएम चन्नी चुनाव लड़ रहे हैं. वीडियो बरनाला जिले के बल्लो गांव का है. यह गांव भदौड़ विधानसभा में आता है. सीएम चन्नी 2 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं. भदौड़ के अलावा वह चमकौर सीट से भी लड़ रहे हैं. वह इस सीट से 3 बार विधायक रह चुके हैं. 

आपको बता दें कि पंजाब में साल 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे. तब कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी और सरकार बनाई थी. वहीं आम आदमी पार्टी 20 सीटों के साथ दूसरी बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी जबकि शिरोमणि अकाली दल के हिस्से में केवल 18 सीटें ही आई थीं. पंजाब में कुल 117  विधानसभा सीट हैं.

आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और संगरूर से दो बार के सांसद भगवंत सिंह मान धुरी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. धुरी विधानसभा सीट संगरूर जिले में आती है जहां से भगवंत मान दो बार के सांसद रह चुके हैं. सुखबीर सिंह बादल जोकि शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. वह फरीदकोट लोकसभा सीट से दो बार के सांसद रहे हैं और इस बार वह जलालाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Punjab Election Result 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार कौन-कौन से बड़े चेहरे हैं जिनके रिजल्ट पर आज रहेगी नजर?

यह भी पढ़ें: Election Result 2022 Live: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज होंगे घोषित, 690 सीटों पर होगी मतगणना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
पंजाब पेपर लीक पर सियासत तेज, BJP ने आप के खिलाफ खोला मोर्चा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
बचपन की दोस्त से जींस-टीशर्ट में शादी करने पहुंच गए थे रहाणे, पढ़ें किस्सा
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
महेश बाबू या सौरभ जैन... रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया 'भगवान विष्णु' का किरदार, ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
रणबीर की 'रामायण' में किसने निभाया है 'भगवान विष्णु' का किरदार? ट्रेलर ने बढ़ाया सस्पेंस
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
'थाने अब व्यावसायिक गतिविधियों की जगह बने' UP पुलिस पर HC की सख्त टिप्पणी
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
फिजिक्स, कैमेस्ट्री या बायो, किस सब्जेक्ट से क्रैक होता है NEET?
Embed widget