एक्सप्लोरर

Punjab Election: आप के सीएम उम्मीदवार बोले- चन्नी की भदौर में होगी जमानत जब्त, मुझे कॉमेडिन कहकर इन लोगों ने बनाया मजाक

Punjab Assembly Election 2022: चरनजीत चन्नी भगवंत मान के लोकसभा क्षेत्र संगरूर के अंदर आने वाली भदौर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

Bhagwant Mann Attacks CM Channi: पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने चुनाव प्रचार के दौरान ABP न्यूज़ से ख़ास बातचीत में दावा किया कि आम आदमी पार्टी दो-तिहाई सीटें जीतेगी. मान ने यह भी कहा कि भदौर में मुख्यमंत्री चन्नी की ज़मानत जब्त होगी. चरनजीत चन्नी भगवंत मान के लोकसभा क्षेत्र संगरूर के अंदर आने वाली भदौर सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. मंगलवार को मान ने अपनी विधानसभा सीट धुरी में प्रचार किया जहां उन्होंने लोगों से वादा किया कि सरकार बनने के कुछ दिनों बाद ही पंजाब में बदलाव नजर आने लगेगा.

बीते चुनावों के मुकाबले मान के प्रचार का अंदाज इस बार गंभीर है. इसकी वजह पूछने पर भगवंत मान ने कैंसर, ड्रग्स जैसे मुद्दों का हवाला देते हुए कहा कि हालात ऐसे हैं जिसमें गंभीर होना ही पड़ेगा. विरोधी दलों तंज कसते हुए मान ने कहा कि, "मुझे कॉमेडियन कहते हैं, जबकि मजाक इन लोगों ने बना रखा है.

ये भी पढ़ें: UP Election: यूपी के घमासान में आज से मायावती की एंट्री, आगरा में करेंगी रैली, शाह-योगी पश्चिमी यूपी में दिखाएंगे दम

मलवा इलाके में आम आदमी पार्टी के प्रभाव को कम करने की रणनीति के तहत कांग्रेस द्वारा चन्नी को भदौर से लड़ाए जाने पर मान ने कहा कि इससे मालवा में फर्क नहीं पड़ेगा, भदौर में चन्नी की जमानत जब्त होगी. खुद अपनी सीट को लेकर भी मान ने कहा कि यहां के लोगों से उन्हें हमेशा समर्थन मिला है. वहीं धुरी से कांग्रेस के उम्मीदवार दलबीर गोल्डी ने मान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता के कारण मान को अपनी सीट पर प्रचार करना पड़ रहा है. गौरतलब है कि पंजाब में 20 फरवरी को मतदान है और चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आ जाएंगे.

भगवंत मान के पास 1.97 करोड़ की संपत्ति

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान ने अपनी 1.97 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति की घोषणा की है. इसमें उनकी 27 लाख रुपये मूल्य की दो टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी और 1.49 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति शामिल है. आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार 48 वर्षीय भगवंत मान धूरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने नामांकन के दौरान अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति और देनदारियों का ब्योरा दिया. वह शनिवार को धूरी के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपनी मां के साथ नामंकन करने पहुंचे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget