एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: 'यूपी-बिहार के भइया' वाले बयान पर प्रियंका गांधी और सीएम चन्नी ने दी सफाई, जानें क्या कहा

Channi UP Bihar Bhaiya remark: अपनी सफाई में चन्नी ने कहा कि, मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. प्रवासी पंजाब में विकास के लिए आता है, केजरीवाल अराजकता फैलाते हैं.

पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए 20 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. इस बीच नेताओं की चुनावी रैलियां लगातार जारी हैं. जिनमें तरह-तरह की बयानबाजी देखने को मिल रही है. ऐसा ही एक बयान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का भी सामने आया. जिसमें उन्होंने यूपी-बिहार वाले भइया शब्द का इस्तेमाल किया. चन्नी के इस बयान को लेकर विपक्षी दलों ने उन्हें जमकर घेरा और धुव्रीकरण का आरोप लगाया. 

गलत तरीके से पेश किया गया बयान - चन्नी 
यूपी और बिहार का जिक्र वाले अपने बयान को लेकर अब सीएम चन्नी की तरफ से सफाई सामने आई है. अपनी सफाई में चन्नी ने कहा कि, "मेरे बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है. प्रवासी पंजाब में विकास के लिए आता है, केजरीवाल अराजकता फैलाते हैं." हालांकि चन्नी की सफाई काफी देर से आई है. क्योंकि उनके विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को लेकर अब तक उन पर कई तरह के वार कर दिए हैं. साथ ही जनता तक ये मैसेज पहुंचाने की कोशिश हो रही है कि चन्नी बाहर से आए लोगों का विरोध कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें - Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश और पंजाब के 20 से अधिक नेताओं को केंद्र सरकार ने दी है सुरक्षा, इस तारीख के बाद होगी समीक्षा

प्रियंका गांधी ने भी दिया जवाब 
पंजाब की जिस रैली में चरणजीत सिंह चन्नी ने ये बयान दिया था, उसमें प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. जब चन्नी ने ये बयान दिया तो प्रियंका ने भी इस पर हाथ ऊपर कर तालियां बजाई थीं. प्रियंका की तालियों को लेकर भी बीजेपी और आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया. अब चन्नी के साथ-साथ प्रियंका गांधी ने भी इस मामले पर सफाई दी है. प्रियंका गांधी ने कहा कि, चन्नी जी ने बोला कि पंजाब की सरकार, पंजाबी चलाएंगे. मुझे नहीं लगता कि कोई चाहेगा कि वो यूपी से आकर पंजाब में राज करे, न यूपी के लोग चाहेंगे कि उनके यहां कोई पंजाब से आकर के राज करे. इनका काम है कि कुछ भी घुमा दो, इनके साथ पूरी मीडिया है. आप लोग इनके साथ हैं. यह लोग किस भी चीज को ट्विस्ट कर देते हैं. चन्नी जी एक संदर्भ में बात कर रहे थे. 

बता दें कि 15 फरवरी को प्रियंका गांधी पंजाब के रूपनगर में चुनाव प्रचार करने पहुंची थीं. इस दौरान उनके साथ चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद दिखे. चन्नी ने प्रियंका की मौजूदगी में कहा कि, "पंजाबियों की बहू हैं प्रियंका गांधी... पंजाबन हैं, पंजाबियों की बहू हैं, पूरी ताकत के साथ एक तरफ हो जाओ पंजाबियों... यूपी के, बिहार के, दिल्ली के भइया जो पंजाब में आकर राज करना चाहते हैं उन्हें हम घुसने नहीं देंगे."

ये भी पढ़ें - Punjab Assembly Election: प्रियंका गांधी ने PM मोदी और अरविंद केजरीवाल पर किया वार, क्या कुछ बोलीं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget