एक्सप्लोरर

Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश और पंजाब के 20 से अधिक नेताओं को केंद्र सरकार ने दी है सुरक्षा, इस तारीख के बाद होगी समीक्षा

Assembly Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि जिन नेताओं को सुरक्षा दी गई है, उनके सुरक्षा की समीक्षा 10 मार्च को मतगणना के बाद की जाएगी. 

केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश और पंजाब में 20 से अधिक लोगों को वीआईपी सुरक्षा उपलब्ध कराई है. इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) हो रहे हैं. मैनपुरी के करहल सीट से सपा (Samjwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh baghel) को अभी हाल ही में जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया था.

नेताओं को कब तक दी जाएगी सुरक्षा?

गृहमंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों चुनाव वाले राज्यों के कुछ उम्मीदवारों को सुरक्षा चुनाव तक के लिए दी गई है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय ओद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सेंट्रस रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) को इन नेताओं की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है. इन दोनों अर्धसैनिक बलों के पास वीआईपी की सुरक्षा का अनुभाग है. इस अनुभाग में हथियारों से लैस कमांडो हैं. 

UP Election 2022: यूपी चुनाव में पहली बार प्रचार मैदान में उतरे मुलायम सिंह यादव, कहा- सरकार नौकरी नहीं दे सकती तो कम से कम...

जिन लोगों को यह सुरक्षा दी गई है, उनमें से कुछ के पास पहले से ही राज्य सरकार की ओर से भी सुरक्षा मिली हुई है. केंद्र सरकार ने जिन लोगों को जेड कैटेगरी की सुरक्षा दी है, उनमें एसपी सिंह बघेल के अलावा दिल्ली से बीजेपी के सांसद और गायक हंसराज हंस का नाम शामिल है.

अखिलेश यादव के विरोधी को भी मिली सुरक्षा

मैनपुरी की करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने आरोप लगाया था कि प्रचार के दौरान कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया था. बीजेपी ने आरोप लगाया था कि बघेल की गाड़ी पर हमला सपा के गुंडों ने किया था. 

उत्तर प्रदेश के भदोही से सांसद रमेश चंद बिंद को राज्य के भीतर एक्स कैटेगरी का सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया गया है. सीआरपीएफ को उत्तर प्रदेश और पंजाब के करीब 20 नेताओं और उम्मीदवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा गया है. 

पंजाब में बीजेपी के सहयोगियों को मिली सुरक्षा

पंजाब में जिन लोगों को सुरक्षा दी गई है, उनमें शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के नेता सुखविंदर सिंह बिंद्रा, इसी दल के उम्मीदवार परमिंदर सिंह ढिंढसा और अवतार सिंह जिरा के नाम शामिल हैं. इन दोनों नेताओं को वाई और वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है. शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) पंजाब में बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. 

UP Election 2022: योगी आदित्यनाथ ने झांसी में अपनी सरकार के काम गिनाए, कुंआरों की शादी को लेकर की यह घोषणा

अधिकारियों का कहना है कि जिन नेताओं को सुरक्षा दी गई है, उनके सुरक्षा की समीक्षा 10 मार्च को मतगणना के बाद की जाएगी. 

पंजाब में एक चरण में 20 फरवरी को मतदान कराया जाएगा. वहीं उत्तर प्रदेश में चुनाव 7 चरणों में कराए जा रहे हैं. दो चरण का मतदान हो चुका है. तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को कराया जाएगा और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. सभी चरणों की मतगणना 10 मार्च को कराई जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget