एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: CM चन्‍नी ने की 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को टालने की मांग, चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी

Punjab Election 2022: पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्‍य में विधानसभा चुनाव को कुछ दिन के लिए टालने का अनुरोध किया है. इसे लेकर उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है.

Punjab Election 2022: पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्‍य में विधानसभा चुनाव को कुछ दिन के लिए टालने का अनुरोध किया है. इसे लेकर उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है. उन्‍होंने कहा कि 14 फरवरी को होने वाले चुनाव को कम से कम छह दिन के लिए टाल दिया जाए. उन्होंने 13 जनवरी को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर यह अनुरोध किया. 

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पत्र में लिखा है, "16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर राज्य के अनुसूचित जाति समुदाय के कई लोगों के वाराणसी आने की संभावना है. ऐसे में 14 फरवरी को होने वाले चुनाव को कम से कम छह  दिनों के लिए स्थगित कर दें."

गौरतलब है कि कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 86 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की. इसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा और ओ पी सोनी समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं.

सीएम चन्नी चमकौर साहिब से लड़ेंगे चुनाव 

मुख्यमंत्री चन्नी चमकौर साहिब से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे. वह रूपनगर जिले की इस सीट से साल 2007 से लगातार विधायक हैं. पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिद्धू को एक बार फिर से उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र अमृतसर पूर्व से उम्मीदवार बनाया गया है. वह साल 2017 में इस सीट से निर्वाचित हुए थे. साल 2012 में उनकी पत्नी नवजोत कौर ने इस सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार के तौर पर जीत हासिल की थी.

उप मुख्यमंत्रियों को वर्तमान सीट से टिकट दिया गया 

चन्नी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल दोनों उप मुख्यमंत्रियों को उनकी वर्तमान सीट से ही टिकट दिया गया है. रंधावा डेरा बाबा नानक और सोनी अमृतसर मध्य से ही चुनाव लड़ेंगे. कांग्रेस ने चार मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है, जिनमें बलविंदर सिंह लड्डी भी शामिल है, जो पिछले दिनों बीजेपी में शामिल होने के छह दिन के भीतर ही पार्टी में वापस आ गए थे. पार्टी ने लड्डी के अलावा मोगा से विधायक हरजोत कमल सिंह, बलुआना से विधायक नाथू राम और मालौट से विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी के टिकट काटे गए हैं.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन नामों को स्वीकृति प्रदान की गई. पंजाब के लिए जारी कांग्रेस 86 उम्मीदवारों की इस सूची में नौ महिला उम्मीदवार शामिल हैं. यानी महिलाओं को करीब 10 प्रतिशत प्रतिनिधित्व मिला है. हालांकि, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दिए हैं.

ये भी पढ़ें- 

UP Election: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे CM योगी, जानिए इसी सीट को क्यों चुना, यहां से कब-कब रहे सांसद?

Punjab Election: कांग्रेस ने किया 86 उम्मीदवारों का एलान, CM चन्नी चमकौर साहिब और सिद्धू अमृतसर पूर्व से लड़ेंगे चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget