एक्सप्लोरर

UP Election: गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे CM योगी, जानिए इसी सीट को क्यों चुना, यहां से कब-कब रहे सांसद?

UP Election, BJP Candidates List 2022: बीजेपी गोरखपुर शहर सीट से योगी आदित्यनाथ को उम्मीदवार बनाया है, जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे.

UP Election, BJP Candidates List 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने यूपी चुनाव के पहले दो चरणों के लिए 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. वहीं, गोरखपुर शहर सीट से राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथू सीट से चुनाव लड़ेंगे. 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले से अयोध्या, गोरखपुर या मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब यह साफ हो गया है कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति ने गोरखपुर से चुनाव लड़ने के लिए उनका नाम तय किया है. योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा सीट से पांच बार सांसद रहे हैं. 

1998 से लेकर 2017 तक सांसद रहे

योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर लोकसभा सीट से पहली बार बीजेपी उम्मीदवार के रूप में 1998 में चुनाव लड़ा और उन्होंने 26 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. इस दौरान वे सबसे कम उम्र के सांसद थे. उस समय योगी आदित्यनाथ सिर्फ 26 साल के थे. 1998 से लेकर मार्च 2017 तक योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद रहे. योगी आदित्यनाथ गोरखपुर लोकसभा सीट से लगातार 5 बार सांसद चुने गए. 

1998 से लगातार 2 दशक तक इस सीटे पर बीजेपी के टिकट पर योगी आदित्यनाथ काबिज रहे. हालांकि, 2017 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी. योगी के सीएम बनने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रवीण निषाद सांसद चुने गए.  

पहले-दूसरे चरण में 20 विधायकों का टिकट कटा

गौरतलब है कि बीजेपी ने आज जिन 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, उनमें से 63 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया गया है. पहले और दूसरे चरण में बीजेपी ने 20 विधायकों का टिकट काटा है. जिन्हें टिकट दिया है, उनमें 44 ओबीसी, 19 एससी और 10 महिलाओं को टिकट दिया है. प्रतिशत के हिसाब से बात करें तो 68 % उम्मीदवार ओबीसी, एससी और महिलाएं हैं.

यूपी की 403 विधानसभा सीटों के लिए सात चरणों में मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा. यूपी में सात चरणों में 10, 14, 20, 23, 27 और 3 और 7 मार्च को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. 

ये भी पढ़ें- 

UP Election 2022: सीएम योगी के गोरखपुर से चुनाव लड़ने पर अखिलेश ने कसा तंज, बोले-BJP ने पहले ही....

UP Election 2022: जन्मदिन पर मायावती ने किया 53 उम्मीदवारों के नाम का एलान, जानें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget