एक्सप्लोरर

सुनील जाखड़ के सक्रिय राजनीति से संन्यास के बाद के कितनी बढ़ेगी कांग्रेस की मुश्किलें? हिन्दू वोटर का पंजाब में कितना असर?

Punjab Polls: कुछ दिन पहले जाखड़ ने दावा किया था कि बीते साल अमरिंदर सिंह के अचानक हटने के बाद पार्टी के 42 विधायक उन्हें मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते थे.

Sunil Jakhar Quits Electoral Politics: पंजाब में होने जा रहे विधानसभआ चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस की तरफ से सीएम चेहरे के एलान के बाद पार्टी के सीनियर नेता सुनील जाखड़ का सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा ने मुश्किलें बढ़ाकर रख दी है. हालांकि, सुनील जाखड़ ने ये स्पष्ट कर दिया है कि वे कांग्रेस के साथ बने रहेंगे लेकिन उनके इस्तीफे के एलान ने पार्टी की चिंता बढ़ा दी है. सुनील जाखड़ राज्य की राजनीति में बड़ा हिन्दू चेहरा माने जाते हैं और चुनाव में कांग्रेस की तरफ से उन्हें प्रचार समिति का अध्यक्ष भी बनाया गया था. पिछले दिनों जाखड़ ने ऐसा कहा था कि वे हिन्दू के चलते पंजाब का सीएम नहीं बना है. ऐसी स्थिति में उनके अचानक सक्रिय राजनीति से संन्यास का यह एलान अचानक नहीं कहा जा सकता है, बल्कि यह उनकी नाराजगी जताने का एक तरीका है.

हिन्दू वोटर का पंजाब में कितना असर?  

दरअसल, पंजाब में हिन्दू वोटर्स की ताकत की बात करें तो यहां पर 38% हिन्दू मतदाता है. इनका असर शहरी क्षेत्र के 46 फीसदी विधानसभा सीटों पर माना जाता है. सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि शहरी क्षेत्रों में बीजेपी को जोरदार समर्थन मिलता रहा है. लेकिन पिछली बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां पर शानदार प्रदर्शन किया था. इस स्थिति में कांग्रेस अब इस ऊहपोह की स्थिति में है कि कहीं सुनील जाखड़ के जाने का खामियाजा उसे न भुगतना पड़े. इसलिए इसे गलत मैसेज लोगों के बीच जाने का डर सता रहा है.

इससे पहले, राहुल गांधी की तरफ से चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का एलान करने के बाद सुनील जाखड़ ने लुधियाना में रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में जाखड़ ने कहा, ‘मैं सक्रिय राजनीति से दूर हूं. यह मैं पिछले पांच दिनों से कह रहा हूं। लेकिन मैं कांग्रेस का हिस्सा बना हुआ हूं.’ वह राजनीति में बने रहने से जुड़े सवाल का जवाब दे रहे थे. 68 वर्षीय जाखड़ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वर्चुअल रैली के सिलसिले में रविवार को लुधियाना में थे.

जाखड़ ने 42 विधायकों के समर्थन का किया था दावा

कुछ दिन पहले जाखड़ ने दावा किया था कि बीते साल अमरिंदर सिंह के अचानक हटने के बाद पार्टी के 42 विधायक उन्हें मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते थे. इस खुलासे के बाद ‘आप’ ने कांग्रेस पर जाति और धर्म के आधार पर राजनीति करने का आरोप लगाया था, जबकि भाजपा ने पार्टी के ‘धर्मनिरपेक्षता’ के दावे पर सवाल उठाते हुए कहा था कि जाखड़ को ‘उनके धर्म के कारण’ मुख्यमंत्री बनाने से इनकार कर दिया गया. अमरिंदर सिंह के हटने के बाद सुनील जाखड़ मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे थे, लेकिन पार्टी ने चरणजीत सिंह चन्नी को तरजीह दी, जो पंजाब के अनुसूचित जाति समुदाय के पहले मुख्यमंत्री बने.

कौन हैं सुनील जाखड़?

सुनील जाखड़ पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष बलराम जाखड़ के बेटे हैं. उनके भतीजे संदीप जाखड़ 20 फरवरी को होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में अबोहर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमा रहे हैं. 1954 में अबोहर के पंजकोसी गांव में जन्मे सुनील जाखड़ 2002 से 2017 के बीच अबोहर से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं. वह राज्य की पिछली अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं. जाखड़ 2017 में अबोहर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार से हार गए थे. उन्होंने 2017 में सांसद विनोद खन्ना की मृत्यु के बाद गुरदासपुर लोकसभा सीट से सफलतापूर्वक उपचुनाव लड़ा था.

जाखड़ को पंजाब कांग्रेस प्रमुख के रूप में भी नियुक्त किया गया था. बाद में, उनकी जगह नवजोत सिंह सिद्धू ने ले ली. 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जाखड़ को गुरदासपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार और अभिनेता सनी देओल के खिलाफ 82,000 से अधिक मतों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: 'सुनो योगी-सुनो केजरीवाल', पीएम मोदी के लोकसभा में बयान के बाद आधी रात दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच ट्विटर वॉर

ये भी पढ़ें: Telangana: ‘संविधान फिर से लिखने’ वाली टिप्पणी पर मुख्यमंत्री KCR की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, BJP दर्ज कराएगी देशद्रोह का मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget