एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: Arvind Kejriwal ने कहा मैं 'स्वीट आतंकी', जो लोगों के लिए काम कर रहा

Arvind Kejriwal Press Conference: केजरीवाल ने कहा कि ऐसा लगता है रात को सब साथ मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करते हैं और सुबह मुझे और भगवंत को एक ही भाषा में गाली देते है.

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है,ऐसे में बठिंडा में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है, पंजाब को घाटे में डाल दिया है. बाकी सभी पार्टियों ने पंजाब के बच्चों को नशे में डुबो दि या. पंजाब पर 3 लाख करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया है, लेकिन इस बार बदलाव का समय है. बाकी सारी पार्टियां आम आदमी पार्टी को गाली देने में लगे है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है रात को सब साथ मिलकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात करते हैं और सुबह मुझे और भगवंत को एक ही भाषा में गाली देते है.

केजरीवाल (Kejriwal) ने कहा कि सब एक तरह की बातें करते है. हमने ऐसा क्या कर दिया? हम तो ये कह रहे है कि दिल्ली में जो काम किये हैं, वही पंजाब में करके दिखायेंगे. बिजली फ्री करेंगे, पानी फ्री करेंगे. उन्होंने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा देंगे, अस्पतालों को ठीक करेंगे, साथ ही मोहल्ला क्लीनिक बनायेंगे. केजरीवाल ने कहा कि इस बार सारे पंजाबी एक साथ खड़े हो जाओ और बीजेपी, अकाली, कांग्रेस सभी का सिस्टम यहां से हटाओ. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भगवंत मान को सीएम बनाओ जिससे पंजाब में बदलाव हो सके.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं. केजरीवाल ने कहा कि मुझे लगता है मैं सबसे स्वीट आतंकवादी हूं, जो लोगों के लिये काम कर रहा है. दिल्ली में अस्पताल बना रहा है, लोगों को तीर्थ यात्रा करवा रहा है. ऐसा कोई आतंकवादी होता है क्या? जो सड़कें, स्कूल, अस्पताल बनवाता है, फ्री बिजली देता है. केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने मेरे घर पर ऑफिस में बेडरूम में रेड कराई कुछ नहीं मिला. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 100 साल पहले भगत सिंह को अंग्रेजों ने आतंकवादी बोला था. 100 साल बाद भगत सिंह के चेले को आतंकवादी कहा जा रहा है. अगले एक दो दिन में NIA मेरे खिलाफ FIR दर्ज की करेगी. उसका स्वागत है, लेकिन यह सुरक्षा से खिलवाड़ है. एक तरफ कह रहे हैं कि आतंकवादी हूं, फिर कह रहे हैं कि कांग्रेस RSS का एजेंट हूं. फिर तो पूरी RSS, पूरी कांग्रेस भी आतंकवादी है.

ये भी पढ़ें- UP सरकार ने CAA विरोधी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ नोटिस वापस लिए, सुप्रीम कोर्ट को दी यह जानकारी

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: जानें चुनाव से पहले क्या है हरदोई के वोटरों का मूड? किसानों ने की इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने की मांग

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget