एक्सप्लोरर

Punjab Election Result: AAP की बंपर जीत, बादल, अमरिंदर, सिद्धू चुनाव हारे, एक क्लिक में जानिए पूरा रिजल्ट

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी के प्रदर्शन को ‘क्रांति’ करार दिया, वहीं उनकी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आप आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के विकल्प के रूप में उभरेगी.

Assembly Election 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्तासीन होने जा रही है जिसने बृहस्पतिवार को हुई मतगणना में राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और कांग्रेस तथा अकाली दल-बसपा गठबंधन को उसने काफी पीछे छोड़ दिया है. इस चुनाव में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, शिरोमणि अकाली दल के कद्दावर नेता प्रकाश सिंह बादल, उनके पुत्र सुखबीर सिंह बादल और अमरिंदर जैसे बड़े नेता हार गये हैं.

आप ने जहां राज्य में तीन चौथाई सीटों पर जीत हासिल की है, वहीं कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3, भाजपा को दो और बसपा को 1 सीट से संतोष करना पड़ा है. एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भी चुनाव जीता है. आप अब दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार के बाद देश में दूसरी सरकार बनाएगी. आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में पार्टी के प्रदर्शन को ‘क्रांति’ करार दिया, वहीं उनकी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने कहा कि आप आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के विकल्प के रूप में उभरेगी.

चन्नी दोनों सीटों पर हारे

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और भदौर दोनों ही विधानसभा सीटों से पराजित हो चुके हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्रियों प्रकाश सिंह बादल और अमरिंदर सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा है. अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल भी हार चुके हैं. पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू , वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और पंजाब सरकार के कई मंत्रियों के खाते में हार आई है.

इन नेताओं ने दर्ज की जीत

राज्य में चुनाव जीतने वाले प्रमुख चेहरों में आप के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धूरी से, विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा दिरबा से, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा पठानकोट से, कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा कादियां से और मंत्री राणा गुरजीत सिंह कपूरथला से हैं. पंजाब में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ 10 साल से सत्तासीन अकाली दल-भाजपा गठबंधन की सरकार को सत्ता से बेदखल किया था. उस चुनाव में आप को 20 सीटें मिली थीं, वहीं अकाली दल-भाजपा के खाते में 8 सीटें आई थीं.

जीत के बाद ये बोले केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘पंजाब की जनता को इस क्रांति के लिए बहुत बधाई.’’ उन्होंने भगवंत मान के साथ अपनी एक तस्वीर भी डाली. मान ने धूरी में कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के अंतर से हराया है. मान ने धूरी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में नहीं, बल्कि खटकड़ कलां में होगा. तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी.’’

कार्यालय में नहीं लगेगी सीएम की तस्वीर

उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्यालय में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं लगेगी, इसके बजाय भगत सिंह और डॉ. बी. आर. आंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी. उन्होंने लोगों से एकजुट होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने ‘आप’ को वोट नहीं दिया, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी. मान ने कहा कि उनकी सरकार स्कूलों, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि को बेहतर बनाने, महिलाओं की सुरक्षा और खेल के बुनियादी ढांचे में सुधार पर ध्यान केन्द्रित करेंगी. उन्होंने कहा कि सभी गांवों में खेल ट्रैक और स्टेडियम बनाए जाएंगे.

धीरे-धीरे सही रास्ते पर लाएंगे पंजाब

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पंजाब को धीरे-धीरे सही रास्ते पर लाया जाएगा और एक महीने के बाद बदलाव महसूस किया जायेगा. अपने पूर्ववर्तियों, अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘पहले की सरकारें मोतीबाग पैलेस (पटियाला में अमरिंदर सिंह का निजी आवास) और बड़ी दीवारों वाले घर (लांबी में बादल का घर) से चलती थीं, लेकिन अब पंजाब राज्य के लोगों का है.’’ उन्होंने कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के दिग्गजों पर चुनाव में लोगों की आंखों में धूल झोंकने का आरोप लगाया और कहा कि अगर इरादे साफ हों तो कुछ भी संभव है. उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब को अब फिर से पंजाब बनाया जाएगा.’’

चन्नी ने स्वीकार कर ली हाल

उधर, चन्नी ने ट्वीट कर कहा कि वह पंजाब के लोगों का जनादेश विनम्रता से स्वीकार करते हैं. उन्होंने कहा, “ मैं पंजाब के लोगों का फैसला विनम्रता से स्वीकार करता हूं और आम आदमी पार्टी और उनके निर्वाचित मुख्यमंत्री भगवत मान जी को जीत के लिए बधाई देता हूं. मुझे उम्मीद है कि वे लोगों की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे.” प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी आप को बधाई दी. अमरिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने पूरी विनम्रता से जनादेश को स्वीकार किया है. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पार्टी तहेदिल से जनादेश को स्वीकार करती है.

ये भी पढ़ें- Goa Election Result 2022: गोवा में पूर्ण बहुमत से सिर्फ एक सीट दूर रह गई बीजेपी, अब ऐसे सरकार बनाएगी पार्टी

ये भी पढ़ें- पुष्कर सिंह धामी हारे, अब कौन होगा उत्तराखंड में सीएम? बीजेपी के इन नेताओं का नाम है रेस में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget