एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Election 2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, पढ़िए किसे कहां से मिला टिकट

Punjab Election: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्दर कौर भटल के दामाद विक्रम बाजवा को सहनेवाल सीट से टिकट दिया गया है.

Punjab assembly election 2022 congress candidates 2nd list released: कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें उसने पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बराड़ की बहू करन बराड़ को मुक्तसर से अपना उम्मीदवार बनाया है. पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक कुल 109 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है. पार्टी ने पहली सूची में 86 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे.

कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सहयोगी समीत सिंह को अमरागढ़ विधानसभा सीट से, पंजाब की पूर्व मुख्यमंत्री राजिन्दर कौर भटल के दामाद विक्रम बाजवा को सहनेवाल विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है.

पंजाब के पूर्व मंत्री अश्वनी सेखरी को फिर से बटाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. वह पिछले विधानसभा चुनाव में इस सीट से हार गए थे. पूर्व विधायक हरचांद कौर को महल कलां (सुरक्षित) सीट से टिकट दिया गया है. भोआ (सुरक्षित) सीट से वर्तमान विधायक जोगिन्दर पाला को फिर से टिकट दिया गया है. वहीं रमणजीत सिंह सिक्की को खादूर साहिब सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.

Punjab Poll Of Polls: पंजाब में पोल ऑफ पोल्स में कांग्रेस और AAP दोनों को झटका, जानें सर्वे के आंकड़ों में क्या है

पार्टी ने गुरु हर सहाय सीट से निवर्तमान विधायक राणा गुरजीत सिंह सोढ़ी के भारतीय जनता पार्टी में चले जाने के बाद विजय कालरा को अपना प्रत्याशी बनाया है. आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए आशु बांगर को फिरोजपुर ग्रामीण सीट से उम्मीदवार बनाया गया है. पार्टी ने समराला से अमरीक सिंह ढिल्लों का टिकट काट कर राजा गिल को मैदान में उतारा है.

Punjab Election 2022: सिद्धू को मंत्री बनाने के लिए हुई सिफारिश के दावे पर भगवंत मान ने कैप्टन को घेरा, कहा- चीफ सेक्रेटरी के किसके कहने पर...

कांग्रेस ने फिरोजपुर ग्रामीण, समराला, अमरागढ़ और शुत्राना सीटों से मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है. गौरतलब है कि कांग्रेस ने अभी तक पटियाला सदर सहित आठ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. पूर्व मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह इस सीट से निवर्तमान विधायक हैं. अमरिन्दर सिंह ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया है और भाजपा के साथ गठबंधन में पंजाब चुनाव लड़ रहे हैं. पंजाब विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget