एक्सप्लोरर

Punjab Assembly Election 2022: पटियाला में बोले Amit Shah- NDA सरकार बनते ही 4 शहरों में खोलेंगे नारकोटिक्स कंट्रोल सेल, तोड़ेंगे नशे का जाल

Punjab Assembly Election: अमित शाह ने कहा, पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा सुरक्षा का है क्योंकि पाकिस्तान यहां से सटा हुआ है इसलिए सत्ता ऐसी हाथों में दीजिए जो पंजाब और देश की सुरक्षा को मज़बूत करे.

Punjab Election: गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के पटियाला में रैली को संबोधित किया. अमित शाह ने कहा, पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा सुरक्षा का है क्योंकि पाकिस्तान यहां से सटा हुआ है इसलिए सत्ता ऐसी हाथों में दीजिए जो पंजाब और देश की सुरक्षा को मज़बूत करे. दुश्मनों को उंगली करने का भी मौका ना दें.

शाह ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा सिखों के विकास के लिए काम किया है. उन्होंने स्वर्ण मंदिर में FCRA की इजाजत दी और लंगर से टैक्स हटा दिया. वे हजारों साल बाद अफगानिस्तान से अमृतसर गुरु ग्रंथ साहिब लेकर आए. 

शाह ने कहा, जब मैं केंद्र सरकार में गृह मंत्री बना तो मेरे मन में सबसे ज्यादा चिंता थी कि पंजाब में कांग्रेस सरकार है, सुरक्षा का क्या होगा? लेकिन कैप्टन साहब से बात करके मैं रिलेक्स हो गया था. देश की सुरक्षा को लेकर जितने भी मुद्दे आए, कैप्टन साहब ने कंधे से कंधा मिलाकर पूरा साथ दिया.

उन्होंने आगे कहा, अगर एनडीए की सरकार बनती है तो हर एक जिले में नारकोटिक कंट्रोल सेल बनाया जाएगा. भाजपा की एनडीए सरकार बनते ही जालंधर, लुधियाना, अमृतसर और पटियाला में नारकोटिक्स ब्यूरो की पूर्णकालिक ब्रांच हमारी सरकार खोलेगी.उन्होंने कहा, हमारी पंजाब की युवा पीढ़ी को आप नशे से मुक्त करना चाहते हैं तो एक मौका एनडीए सरकार को दे दीजिए, हम 5 साल में पंजाब को नशा मुक्त करेंगे. पंजाब को नशे से मुक्त न अकाली कर सकते हैं, न कांग्रेस कर सकती है, न केजरीवाल कर सकते हैं.

इससे पहले लुधियाना में गृहमंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने पंजाब के सीएम चन्नी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निधाना साधा. उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी कह रहे हैं कि हम पंजाब को नशे से मुक्त करेंगे. अरे केजरीवाल जी, पूरी दिल्ली को शराब में डुबाने के बाद आप पंजाब में आकर कहते हैं कि हम नशे से मुक्त करेंगे. क्या ये पंजाब को नशा मुक्त कर सकते हैं? केजरीवाल साहब सिर्फ वोट की राजनीति करते हैं.

Punjab Assembly Election 2022: Priyanka Gandhi का हमला, कहा- BJP दिल्ली से चला रही थी Amarinder Singh की सरकार

Punjab Election: CM चेहरे की रेस में पिछड़ने के बाद चुनाव प्रचार से गायब हैं Navjot Singh Sidhu, अब पत्नी ने कही ये बड़ी बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget