एक्सप्लोरर

Pudupalli Bypoll 2023: केरल की पुडुपल्ली सीट पर LDF, यूडीएफ और BJP में मुकाबला, कांग्रेस ने किया जीत का दावा

Pudupalli By Election 2023: केरल की पुडुपल्ली विधानसभा सीट पर 5 सितंबर को उपचुनाव है. कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को उम्मीदवार बनाया है.

Pudupalli Bypoll 2023: केरल में कोट्टयम जिले की पुडुपल्ली विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन सप्ताह से जारी प्रचार अभियान रविवार (3 सितंबर) शाम को खत्म हो गया. सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) राज्य में विकास को बढ़ावा देने का दावा कर रहा है, जबकि कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) अपने नेता ओमन चांडी के निधन के बाद उनके प्रति सहानुभूति की लहर पर निर्भर है.

दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) चुनाव प्रचार के दौरान यह तर्क देती नजर आई कि दक्षिणी राज्य और विधानसभा क्षेत्र में विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों के प्रयासों से हुआ है.

यूडीएफ के प्रचार अभियान में दिखे कांग्रेस के दिग्गज
चुनाव प्रचार के दौरान प्रतिद्वंद्वी दलों के नेताओं की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिला. विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेताओं ने रैलियां भी कीं. प्रचार के दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और उनके परिवार पर भी विपक्षी यूडीएफ और बीजेपी ने प्रहार किया.

यूडीएफ के प्रचार अभियान में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी सांसद शशि थरूर जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के अलावा इसकी राज्य इकाई के प्रमुख के सुधाकरन, विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन और रमेश चेन्निथला ने अहम भूमिका निभाई.

'हमें पूरा विश्वास है कि हम यह उपचुनाव जीतेंगे'
सतीशन ने रविवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि पार्टी उस सीट को बरकरार रखेगी, जिस पर 53 वर्षों से ओमन चांडी का कब्जा था. सतीशन ने कहा, 'हमें पूरा विश्वास है कि हम यह उपचुनाव जीतेंगे. हमारा मानना है कि चांडी ओमन राजनीतिक और धार्मिक बाधाओं को पार करते हुए वोट हासिल कर सकते हैं. यह चुनाव ओमन चांडी के प्रति लोगों के प्यार और वामपंथी सरकार के खिलाफ जनादेश को प्रतिबिंबित करेगा. '

कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी का 18 जुलाई को निधन होने के चलते पुडुपल्ली सीट खाली हुई है और इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी. कांग्रेस ने ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें- OBC पर रोहिणी पैनल की रिपोर्ट चुनावी वर्ष में BJP के लिए हो सकती है तुरुप का पत्ता 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget